फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chaudhary Mahendra Singh Tikait was a true farmer leader: Sanjeev Balyan

सच्चे किसान नेता थे चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत : संजीव बालियान

Mon, 16 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Mahendra Singh Tikait was a true farmer leader: Sanjeev Balyan
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि देते केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और अन्य नेता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुपालन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत सच्चे किसान नेता थे। उन्होंने किसानों को एकजुट किया और हकों के लिए संघर्ष करना सिखाया।
विज्ञापन

दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित विचार गोष्ठी में डॉ. संजीव बालियान, समाजसेवी सुभाष चौधरी, पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान, किसान नेता राजू अहलावत, भाजपा नेता अजित बालियान, अजित चाहर, डॉक्टर एस के काकरान, विश्वास तोमर, अजय ढाका, विजय चौधरी और डॉ. राजमोहन ने महेंद्र सिंह टिकैत को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया।
विज्ञापन

डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि वोट क्लब पर लाखों किसानों को इकट्ठा कर सरकार को किसानों की ताकत टिकैत ने दिखाई थी। समाजसेवी सुभाष चौधरी ने कहा कि किसान आंदोलन के इतिहास में किसान नेता की सबसे खास भूमिका रही। एलान किया कि महाराज सूरजमल संस्थान, नई दिल्ली के सहयोग से एक पुस्तक जल्द ही पढ़ने को मिलेगी। यह पुस्तक किसान आंदोलन का महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता राजू अहलावत ने चौधरी टिकैत को नमन करते हुए कहा कि इस पुस्तक में किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के कुछ अनछुए पहलुओं को रेखांकित किया गया है। इन अनछुए पहलुओं को पूरा पढ़ने के बाद आपके मन में कुछ सवाल खड़े होंगे। यह पुस्तक किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए किसान संगठनों के अराजनैतिक स्वरूप न रहने पर इसके नतीजों के प्रति भी सचेत करता है।

जल्द पढ़ने को मिलेगी किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत नामक पुस्तक
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के आंदोलन पर जल्द ही पुस्तक का विमोचन होगा। लेखक डॉ. राजेंद्र कुमार (निदेशक, रिसर्च विभाग, महाराज सूरजमल संस्थान, नई दिल्ली) और अशोक बालियान (चेयरमैन, पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन) ने इस पुस्तक को लिखने का कार्य किया है। पुस्तक भारत के किसान आंदोलन का उसके सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और कुछ हद तक सांस्कृतिक आयामों में गहराई से विश्लेषण और मूल्यांकन प्रस्तुत करेगी। अशोक बालियान ने कहा कि चौधरी टिकैत ने खुद को हमेशा राजनीति से दूर रखा। वे एक सच्चे किसान नेता थे। इस पुस्तक का जल्द ही महाराज सूरजमल संस्थान, नई दिल्ली के द्वारा विमोचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed