फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chaudhary Jayant did road show in Muzaffarnagar, said will get cases filed against Dalits withdrawn

Muzaffarnagar: चौधरी जयंत बोले- दलितों पर दर्ज मुकदमों को कराएंगे वापस, शक्ति रथ पर सवार होकर निकाला रोड शो

Wed, 10 Apr 2024 08:12 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Apr 2024 08:12 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि दो अप्रैल 2018 को दलितों पर दर्ज हुए मुकदमों को वापस कराएंगे। उन्होंने मुजफ्फरनगर में शक्ति रथ पर सवार होकर रोड शो निकाला।

विज्ञापन
Chaudhary Jayant did road show in Muzaffarnagar, said will get cases filed against Dalits withdrawn
चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि दो अप्रैल 2018 में दलित समाज के लोगों पर किए गए मुकदमे सरकार से वापस कराएंगे। दलित समाज की समस्याओं को शासन में रखेंगे।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में पचैंडा रोड के रिसोर्ट में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में जयंत सिंह ने कहा कि दो अप्रैल के आंदोलन के दौरान दलित समाज पर दर्ज हुए मुकदमों को मुख्यमंत्री से मिलकर वापस कराया जाएगा। सभी विधायकों को पत्र जारी कर स्पष्ट कहा है कि वह अपनी विधायक निधि का 35 प्रतिशत दलितों में खर्च करेंगे और 16 प्रतिशत पैसा अल्पसंख्याकों पर खर्च किया जाएगा। दलितों की समस्याओं को सरकार के प्लेट फार्म पर रखा जाएगा।

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान, बिजनौर सीट से रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने विचार रखे। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, विनय मित्तल, पुरूषोत्तम मौजूद रहे।

शक्ति रथ पर सवार होकर निकाला रोड शो
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह ने बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के गांव सालारपुर और मनफोड़ा में शक्ति रथ पर सवार होकर रोड शो किया। जयंत सिंह ने कहा कि हमेशा रालोद पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथ में ही रही है। चौधरी चरण सिंह के समय में भी पार्टी कार्यकर्ताओं का बेहद सम्मान होता था। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज उनकी पार्टी को जन समर्थन मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: Special Report: कॉलेज की राजनीति से संसद तक का सफर, सियासत में परचम लहरा रहे हैं वेस्ट यूपी के ये दिग्गज नेता

विज्ञापन

इस दौरान बिजनौर लोकसभा सीट से प्रत्याशी चंदन चौहान, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, एमएलसी वंदना वर्मा, अजीत राठी, धर्मेंद्र तोमर, संचित प्रधान, राहुल चौधरी, विक्रम सैनी, पवन अहलावत और प्रदीप कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: CM Yogi Rally: रार्धना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंच से विपक्षी दलों पर बड़ा हमला-कही ये बड़ी बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed