फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chaudhary Charan Singh had lit the light of education in the villages

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - चरण सिंह ने गांवों तक जलाई थी शिक्षा की ज्योति

Sat, 10 Feb 2024 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 10 Feb 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh had lit the light of education in the villages
वर्ष 1967 में मुजफ्फरनगर के भोपा स्थित जनता इंटर कालेज में चौधरी चरण सिंह और वीतराग स्वामी कल्य
- मुख्यमंत्री रहते बनवाया था दलित छात्रावास, गांवों में खुलवाए स्कूल
विज्ञापन


फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी कार्य किए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शिक्षा से महरूम गांवों तक स्कूल खुलवाए। उनके विराट व्यक्तित्व की बातें शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव के कर्मयोगी पथ में भी दिखाई देती है।
ग्रामीण भारत के उत्थान और किसान एवं कामगारों के हक और हकूक के लिए संघर्षशील चौधरी साहब की धरती पुत्र की छवि जन मानस में वंदनीय है। ग्रामोत्थान के लिए अशिक्षा का अंधियारा मिटाने में जुटे स्वामी कल्याणदेव से बड़े चौधरी की गहरी आत्मीयता बन गई थी। 11 दिसंबर, 1967 की बात है। वीतराग संत के बुलावे पर तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह भोपा क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने शिक्षा के प्रोत्साहन पर विचार रखें। बीकेडी के कई नेताओं ने मंच से पार्टी के समर्थन में दो शब्द कहने का आग्रह किया, मगर उन्होंने शिक्षा के मंदिर में राजनीति की बात करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

शिक्षा ऋषि के परम शिष्य स्वामी ओमानंद बताते हैं कि गुरुदेव के गांव पढ़े और आगे बढ़े के सिद्धांत से चौधरी साहब बेहद प्रभावित थे। 23 मार्च, 1981 को तत्कालीन प्रधानमंत्री दूसरी बार भोपा आए और जनता इंटर काॅलेज में प्रशासनिक भवन तथा विज्ञान संकाय का उद्घाटन किया था। पूर्व प्रधानाचार्य महावीर सिंह राठी के मुताबिक बड़े चौधरी उसूलों के पक्के थे। डिग्री कॉलेज की मान्यता की अधूरी पत्रावली के चलते उन्होंने बिना लाग-लपेट कहा था कि पहले मानक पूरे करो, तभी शिलान्यास करूंगा। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य कहते है कि चौधरी साहब वर्षों आर्य समाज, गाजियाबाद से जुड़े रहे और वैदिक संस्कृति के पोषक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षण संस्थाओं में चौधरी साहब का अहम योगदान : ओमानंद
- शुकदेव आश्रम में रखी हैं किसान मसीहा की चिट्ठियां


(फोटो)

मोरना (मुजफ्फरनगर)। श्री शुकदेव आश्रम स्थित स्वामी कल्याणदेव संग्रहालय में चौधरी चरण सिंह की चिट्ठियां मौजूद हैं। चौधरी साहब जब विधानसभा में विरोधी दल के नेता थे, उन्होंने वीतराग संत के पत्र के जवाब में 31 जुलाई, 1976 को चिट्ठी लिखी और अपनी राजनीतिक दृढ़ता का परिचय दिया।

उन्होंने इंदिरा गांधी के साथ सियासी समझौते के प्रस्ताव से इन्कार करते हुए वह वजह भी शिक्षा ऋषि को खत में लिखी थी। शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद बताते हैं कि गुरुदेव स्वामी कल्याणदेव ने तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह के सम्मुख दलित विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की दिक्कत रखी। चौधरी साहब ने तत्काल समाज कल्याण निदेशालय को निर्देश दिया और बजट आवंटित कर दिया। सीमित समय में मुजफ्फरनगर रेलवे लाइन के पास दलित छात्रावास की स्थापना हुई, जहां फिलहाल भी दूर-दराज के दलित छात्र आवासीय रहकर पढ़ाई कर रहे है। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज कहते है कि किसानों के सच्चे हितैषी, समाज सुधारक, युग पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के सच्चे पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed