{"_id":"589b65534f1c1be717379408","slug":"charu-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजित की पुत्रवधू चारु ने मुंह दिखाई के बदले मांगी वोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजित की पुत्रवधू चारु ने मुंह दिखाई के बदले मांगी वोट
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
जनसंपर्क करतीं चारु चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर के गांव सोरम में हुई चुनावी सभा में रालोद की स्टार प्रचारक एवं जयंत चौधरी की पत्नी चारु चौधरी ने कहा कि मैं आपकी बहू हूं, पहली बार आपके क्षेत्र में आई हूं। मुंह दिखाई में अपना वोट चाहिए। सोरम में आयोजित रालोद की जनसभा में रालोद की स्टार प्रचारक चारू चौधरी ने अपने भाषण की शुरुआत 2013 के दंगों से करते हुए कहा कि यहां इतना बड़ा मामला हुआ। आपके घर गए, जमीन गई, सैकड़ों युवा जेलों में हैं।
इस सबके बावजूद आपने 2014 में ऐसे लोगों का साथ दिया, जिन्होंने पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद भी आपको क्या दिया। ढाई साल में नोटबंदी, बेरोजगारी, आगरा, फिरोजाबाद, सहारनपुर की फैक्ट्रियां बंद कराकर बेरोजगारी फैला दी। चारु चौधरी ने केवल भाजपा पर ही निशाना साधा। कहा- ऐसी पार्टी किसी का फायदा नहीं करने वाली। भाजपा सिर्फ एक वर्ग से दूसरे वर्ग को लड़ाने का काम करती है। रालोद ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीब, शोषित, किसान एवं मजदूरों की आवाज बुलंद करती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे इस क्षेत्र में पहली बार आई हैं।
उनकी मुंह दिखाई में सिर्फ रालोद प्रत्याशी को जिताकर लखनऊ भेजें, यही उनकी मुंह दिखाई होगी। रालोद प्रत्याशी योगराज सिंह ने चारू चौधरी के समक्ष मांग रखी कि प्रदेश में रालोद की सरकार बनने पर किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाए। जनसभा को पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, एमएलसी मुश्ताक चौधरी, कपिल बालियान, मनोज बालियान, नत्थू कुरैशी, जितेंद, राधेश पप्पू, हरीश, लेखराज चौधरी, सुनील, महिपाल सिंह, राजेश सैनी, रमेश काकड़ा, सचिन चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता कालूराम कश्यप व संचालन दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संजीव मलिक ने किया।