{"_id":"60d61ec28ebc3e33583adc5c","slug":"charthawal-chhapar-road-construction-work-started-muzaffarnagar-news-mrt5444831115","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरथावल-छपार मार्ग का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरथावल-छपार मार्ग का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। केंद्रीय पशुपालन एवं मत्स्य पालन विकास राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने अरसे से टूटे चरथावल-छपार मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश एवं प्रदेश के विकास में हमेशा अग्रणी भूमिका निभा रही है। योगी-मोदी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों छूकर नए आयाम स्थापित कर रही है।
कस्बे में रोहाना तिराहे पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. संजीव बालियान ने छपार तक 19.42 किमी लंबे मार्ग निर्माण के लिए हवन-पूजन संपन्न कराया। नारियल तोड़कर निर्माण को हरी झंडी दी। मंत्री ने चरथावल और बिरालसी मंडल के कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर समस्याओं को सुना। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने कहा की केंद्र और प्रदेश सरकार के गांव किसान खुशहाली के लिए काम कर रही है। मौके पर इस दौरान भाजपा नेता अक्षय पुंडीर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी, मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, बिरालसी मंडल अध्यक्ष विकास आर्य, राकेश पुंडीर, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय त्यागी, सुशील कश्यप मौजूद रहे।