फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Charges against former MPs and MLAs will be decided on September 1

पूर्व सांसदों और विधायकों पर एक सितंबर को तय होंगे आरोप

Wed, 25 Aug 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Charges against former MPs and MLAs will be decided on September 1
मुजफ्फरनगर में कोर्ट में पेशी के बाद आते पूर्व सांसद सईदुज्जमा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पूर्व सांसदों और विधायकों पर एक सितंबर को तय होंगे आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आठ साल पहले कवाल कांड को लेकर खालापार के शहीद चौक पर हुई सभा में भड़काऊ भाषण देने के मामले में पूर्व कांग्रेस सांसद सईदुज्जमां सहित सात आरोपी एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश हुए। इस मामले में मंगलवार को आरोप तय होने थे। पूर्व सांसद कादिर राना सहित तीन आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए। अब अदालत ने इस मामले में आरोपियों का चार्ज फ्रेम करने के लिए एक सितंबर की तारीख लगाई है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं।
आठ साल पहले 27 अगस्त 2013 में कवाल कांड हुआ था, जिसको लेकर 30 अगस्त 2013 को शहर के खालापार स्थित शहीद चौक पर एक वर्ग के लोगों ने सभा की थी। सभा में भड़काऊ भाषण देने और दंगा भड़काने के आरोप का मुकदमा पुलिस की ओर से शहर कोतवाली में दर्ज किया गया था, जिसमें तत्कालीन बसपा सांसद कादिर राना, तत्कालीन चरथावल विधायक नूरसलीम राना, मीरापुर विधायक मौलाना जमील अहमद कासमी, पूर्व कांग्रेस सांसद व पूर्व गृहराज्यमंत्री सईदुज्जमां, उनके पुत्र सलमान सईद, एडवोकेट असद जमां, सुल्तान मुशीर, अहसान कुरैशी, नौशाद कुरैशी और मुशर्रफ के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने समेत अन्य आरोपों में यह मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

इस मुकदमे की सुनवाई एडीजे- 4 की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है। मुकदमे में मंगलवार को आरोपियों पर चार्ज फ्रेम होना था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता नकली त्यागी ने बताया कि मंगलवार को कोर्ट में सात आरोपी पूर्व सांसद सईदुज्जमां, पूर्व विधायक मौलाना जमील, असद जमा, सुल्तान मुशीर, मुशर्रफ़ कुरैशी, एहसान कुरैशी व नौशाद कुरैशी कोर्ट में पेश हुए। पूर्व सांसद कादिर राना, पूर्व विधायक नूरसलीम राना और सलमान सईद कोर्ट में नहीं आए। तीनों की ओर से हाजिरीमाफी कोर्ट में दी गई। इसी कारण चार्ज नहीं बन सका। विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि अब अदालत ने इस मामले में सभी आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का आदेश देते हुए आरोप तय करने के लिए एक सितंबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी में रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। कई दिन बाद कोर्ट कचहरी खुलने पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। कोर्ट परिसर गेट पर तलाशी लेकर लोगों को अंदर जाने दिया गया। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed