{"_id":"6835a77fcb8d1fdefa01d2c6","slug":"charge-sheet-filed-in-court-against-father-and-daughter-in-rajkumar-murder-case-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-146562-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: राजकुमार हत्याकांड में पिता-बेटी के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: राजकुमार हत्याकांड में पिता-बेटी के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट
विज्ञापन
- तीसरे आरोपी की नामजदगी गलत पाए जाने पर दी क्लीनचिट
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव तिसंग में राजकुमार सैनी हत्याकांड में पुलिस ने कोर्ट में आरोपी पिता व बेटी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस के मुताबिक तीसरे आरोपी की नामजदगी गलत कराई गई थी। पुलिस ने जांच में तीसरे आरोपी को क्लीनचिट दे दी।
गांव तिसंग में तीन माह पूर्व सतेंद्र पुत्र चंद्रभान और 55 वर्षीय राजकुमार सैनी पुत्र मुखत्यारे के बीच नाली खुलवाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। सतेंद्र व उसके बेटे कपिल, बेटी सिंधू ने लाठी-डंडों से हमला कर राजकुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल राजकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
राजकुमार के पुत्र अंकुर ने सतेंद्र पुत्र चंद्रभान उसके बेटे कपिल, बेटी सिंधू के खिलाफ थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी सतेंद्र और उसकी बेटी सिंधू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब हत्याकांड में कोर्ट ने आरोपी पिता व बेटी के खिलाफ जांच के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। थाना पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में कपिल की नामजदगी गलत दर्ज कराई गई थी। जांच-पड़ताल में कपिल घटनास्थल पर मौजूद नहीं था। इसलिए कपिल को क्लीन चिट दी गई है।