{"_id":"650bd9195b10bec7ae057987","slug":"charge-sheet-against-ten-including-three-brothers-in-sisters-murder-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-7949-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बहन की हत्या में तीन भाइयों सहित दस के खिलाफ आरोपपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बहन की हत्या में तीन भाइयों सहित दस के खिलाफ आरोपपत्र
Thu, 21 Sep 2023 11:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:18 AM IST
विज्ञापन
- ऑनर किलिंग : ईद से एक दिन पहले जून माह में की गई थी विवाहिता की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के गांव अलीपुर अटेरना में ईद से एक दिन पहले झूठी आन की खातिर भाइयों ने सरेआम सिर में गोली मारकर बहन की हत्या कर दी थी। पुलिस ने जांच पूरी कर तीन सगे भाइयों, दो भाभी सहित दस लोगों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया है।
अलीपुर अटेरना में फरहाना की सरेआम हत्या किए जाने से गांव में सनसनी फैल गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्याकांड में फरहाना के मायके पक्ष की महिलाएं भी मौके पर मौजूद रही थीं। फरहाना बचने के लिए भागी थी, लेकिन सभी ने घेर कर उसको मार डाला था। पुलिस ने पांच आरोपियों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। बाकी को बाद में पकड़ा गया।
यह था मामला
गांव अलीपुर अटेरना निवासी जमशेद पठान की बेटी फरहाना (22) ने गांव के ही फकीर बिरादरी के शाहिद के साथ छह अगस्त 2021 को कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद से दोनों मुजफ्फरनगर में रह रहे थे। सात जून को फरहाना अपने शौहर शाहिद के साथ ईद का पर्व मनाने के लिए गांव आई थी। फरहाना के प्रेम विवाह करने से परिजन नाखुश थे और गांव में फरहाना के लौटने के बाद से दोनों पक्षों में तनाव बना था। ईद से एक दिन पहले गांव के डाकघर के सामने तिराहे पर गोली मार कर और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर फरहाना की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
इनके खिलाफ दाखिल किया आरोप पत्र
पुलिस ने मृतका के सगे भाइयों फरमान, नौमान पुत्र जमशेद, शादाब व सलमा पत्नी नौमान, भूरी पत्नी शादाब, सोनिया पत्नी मेहरबान, तब्बसुम पत्नी नवाब तथा सलमान, धारा व फरमान पुत्र रहीस के खिलाफ 21 अगस्त को चार्जशीट लगा दी और बाद में उसे कोर्ट में पेश कर दिया।
-- -- -- -- - कोट
सनसनीखेज हत्याकांड में जांच पूरी कर पुलिस ने दस आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगाकर कोर्ट में पेश कर दी है - हिमांशु गौरव, सीओ बुढ़ाना