फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chaos in Bhaurakalan police station, victim beaten up in front of police

भौराकलां थाने में अराजकता, पुलिस के सामने ही पीड़ित को पीटा

Sun, 13 Mar 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Chaos in Bhaurakalan police station, victim beaten up in front of police
मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाने में विवाद को सुलझाने के लिए चल रही पंचायत के दौरान हमलावरों ने पीड़ित की पिटाई कर दी। हमलावर पीड़ित को पीटते हुए थाने के कार्यालय तक ले गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई तो पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चरथावल क्षेत्र के रोनी हरजीपुर गांव निवासी अंकुर राणा बुढ़ाना से वाया फुगाना होते हुए कार में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। भौराकलां बस अड्डे पर कार खड़ी कर वह सामान खरीदने लगे। इसी दौरान भौराकलां निवासी बिट्टू बाइक पर पहुंचे। थाने के सामने ही अंकुर और बिट्टू के बीच बाइक खड़ी करने को लेकर कहासुनी हो गई। शोर-शराबा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। थाना परिसर में प्रकरण को निपटाने के लिए दोनों पक्षों की पंचायत शुरू हो गई। दोनों पक्षों में सहमति बन गई थी, लेकिन इसी बीच बिट्टू का पुत्र सिद्धांत थाने में पहुंचा और अंकुर राणा की पिटाई शुरू कर दी। थाने में ही अराजकता का माहौल बन गया। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस पहले मामले को दबाए रही, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद बिट्टू और उसके बेटे पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी सिद्धांत का चालान कर दिया, जबकि बिट्टू की तलाश की जा रही है। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed