{"_id":"616877e63a7ce4581b58f5a9","slug":"changed-name-implicated-in-love-trap-raped-muzaffarnagar-news-mrt5606954122","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन मामला: नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर हड़पे 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन मामला: नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर हड़पे 50 हजार
Fri, 15 Oct 2021 12:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:56 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में धर्म परिवर्तन का एक मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि एक युवक ने नाम बदलकर पहले प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये भी हड़प लिए।
विज्ञापन
दुष्कर्म का मामला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर शहर से सटे गांव निवासी युवती ने गांव संधावली निवासी दूसरे वर्ग के युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और फिर धर्मांतरण का दबाव बनाते हुए अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा किया। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
नई मंडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पूर्व एक युवक से उसका परिचय हुआ था, जिसने अपना नाम आकाश बताया था। आरोप है कि आकाश ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। उसके बाद दुष्कर्म किया और मोबाइल से अश्लील वीडियो बना ली।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ने खुद को संधावली निवासी वसीम सक्का बताते हुए युवती पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाया। उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे 50 हजार रुपये भी ले लिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कवायद: यूपी में हॉट एयर बैलून से रोमांचक हवाई सफर का मजा ले सकेंगे पर्यटक, यहां चल रहीं तैयारियां
आरोप है कि युवती गर्भवती हो गई, तो उसने फर्जी शादी कर उससे मारपीट शुरू कर दी, जिससे गर्भपात भी हो गया। किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से निकली और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
यह भी पढ़ें: कैसे हो डेंगू से मुकाबला: जांच किट ही नहीं, बागपत के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटक रहे मरीज
उधर, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी थाने जा पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा किया। पुलिस ने बुधवार शाम आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। उधर, सीओ मंडी हिमांशु गौरव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।