फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chandrashekhar did road show without permission

मुजफ्फरनगर : चंद्रशेखर ने बगैर अनुमति निकाला रोड शो, सौ से ज्यादा मुकदमे दर्ज

Wed, 07 Apr 2021 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 07 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar did road show without permission
रोड शो के दौरान चंद्रशेखर को समझाते एसपी सिटी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने समर्थकों सहित रोहाना और चरथावल क्षेत्र में बिना अनुमति के रोड शो किया। इस मामले में पुलिस ने चंद्रशेखर के खिलाफ बिना अनुमति जुलूस निकालने, आदर्श चुनाव आचार संहिता और कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर शहर कोतवाली और चरथावल थाने में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। चंद्रशेखर के अलावा कई कार्यकर्ताओं को नामजद और सैकड़ों अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के जनपद में आने की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को रोहाना और चरथावल क्षेत्र में आकर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। चंद्रशेखर के आने की सूचना पर पुलिस ने रोहाना टोल प्लाजा पर चंद्रशेखर के काफिले को रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने जनपद में धारा 144 और आचार संहिता लागू होने का हवाला दिया।
विज्ञापन

 

इसके अलावा चंद्रशेखर के पास रोड शो की अनुमति भी नहीं थी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। चंद्रशेखर ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मलीरा, आखलौर, बहेड़ी में रोड शो किया। इसके बाद चंद्रशेखर ने चरथावल क्षेत्र के पावटी खुर्द में प्रत्याशी प्रवीण उर्फ छोटू के समर्थन में रोड शो किया। दहचंद जाने पर पुलिस ने उसे रोक लिया तथा दो वाहनों को कब्जे में ले लिया। बाद में चंद्रशेखर कुटसेरा होते हुए निकल गए।

शाम को शहर कोतवाली में रोहाना पुलिस चौकी प्रभारी प्रवेश शर्मा ने चंद्रशेखर, जिला प्रवक्ता रजत निठारिया, मोना गौतम, अजय अंबेडकर, अली जैदी, कपिल कुमार, प्रवीन, अजय, राहुल लांबा, विकास गौतम, जगदीश पाल, बबलू चौधरी, आकाश, मयंक, अनुज, गोविंद और मोहित को नामजद करते हुए 40-50 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन और कोरोना महामारी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

चरथावल थाने पर भी कुटेसरा चौकी प्रभारी शौकेंद्र राणा ने पावटी, दहचंद समेत अन्य गांव में बिना अनुमति प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करने पर चंद्रशेखर, प्रत्याशी प्रवीण, धर्मेंद्र समेत 29 को नामजद और 170 अज्ञात के खिलाफ धारा 188, 269, 171(च) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा चंद्रशेखर के रोड शो में शामिल होने जा रहे इसरार साबरी, जिलाध्यक्ष जगदीशपाल को नामजद और डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ भी चरथावल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने समर्थकों के साथ क्षेत्र में बिना अनुमति के जुलूस निकाला और आचार संहिता और कोरोना महामारी अधिनियम का उल्लंघन किया। चंद्रशेखर समेत अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। - कुलदीप कुमार सिंह, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed