फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chandrashekhar Azad said, now people want change

बोले चंद्रशेखर आजाद, अब बदलाव चाहती है जनता

Wed, 02 Feb 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar Azad said, now people want change
पुरकाजी में मतदाताओं से सम्पर्क करते आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सरकार ने शिक्षक भर्ती में घोटाला किया है, हमारी सरकार आने पर इसकी जांच कराकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिले मेें जनसंपर्क करने पहुंचे चंद्रशेखर ने पत्रकारों से वार्ता में कहा की हमारे प्रति लोगों में उत्साह है, लोग फर्जी नेताओं को देख चुके हैं। जनता अब बदलाव चाहती है। देश की आजादी के इतने लंबे समय बाद भी लोग रोटी, कपड़ा और मकान की लड़ाई लड़ रहे है, जबकि इस समय हिस्सेदारी की लड़ाई होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने गोरखपुर से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं ताकि जो गरीब लोगों पर अत्याचार हुआ, उनका हक छीना गया है, उन्हें वापस दिलाने का काम हो। उन्होंने कहा कि गोरखपुर के एसएसपी योगी की एजेंट गिरी कर रहे है, इसलिए वहां के डीएम और एसएसपी को हटाने के लिए हमने चुनाव आयोग को लिखा है। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन जनता से है, इसलिए धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर हिस्सेदारी की लड़ाई लड़ेंगे। शहर विधानसभा के प्रत्याशी परवेज आलम उपस्थित रहे। उन्होंने बाद में पुरकाजी कस्बा सहित गांव सेठपुरा, नूरनगर, हरिनगर, सुवाहेड़ी आदि में प्रत्याशी उमा किरण के पक्ष में डोर टू डोर पहुंच कर संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed