फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chak Marg freed from occupation

चक मार्ग को कब्जा मुक्त करवाया

Wed, 31 Aug 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Chak Marg freed from occupation
बुढ़ाना। उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने गांव परासौली में चक मार्ग पर हुए अवैध निर्माण को तुड़वाकर कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन

गांव राजपुर-छाजपुर निवासी अमित कुमार ने शिकायती पत्र उप जिलाधिकारी अरुण कुमार व जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को दिया था। उनकी शिकायत पर उप जिलाधिकारी अरुण कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम गांव परासौली पहुंची। इस टीम ने चक मार्ग संख्या 354 एवं 341 का निरीक्षण किया। चक मार्ग की पैमाईश की गई। उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि चक मार्ग की निशानदेही करवाई गई। चक मार्ग पर हुए अवैध निर्माण को तुड़वाकर रास्ता साफ करवाया गया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि मौके पर स्थानीय किसान तथा अवैध निर्माण का आरोपी किसान मौजूद रहा। सब की सहमति से चक मार्ग को कब्जा मुक्त करवाकर विधिवत रूप से चालू करवाया गया। संवाद
सिसौली में सार्वजनिक भूमि को कब्जा मुक्त करवाया
बुढ़ाना। उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में तहसीलदार सहित राजस्व विभाग की टीम ने कस्बा सिसौली में एक हेक्टेयर जमीन पर ग्रामीणों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में तहसीलदार सतीश चंद बघेल राजस्व विभाग की टीम के साथ मंगलवार को कस्बा सिसौली पहुंचे। उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि कस्बा सिसौली में स्थित खसरा संख्या 1074/1 में राजस्व रिकार्ड में कल्लर की जमीन/सार्वजनिक भूमि दर्ज है। इस जमीन पर कई किसानों द्वारा अतिक्रमण किया गया था। कस्बा सिसौली की चेयरपर्सन पति यशपाल बंजी को मौके पर बुलवाया गया। सार्वजनिक भूमि की पैमाईश करवाई गई। पैमाईश के बाद निशानदेही करवाकर सार्वजनिक भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed