फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chairperson's paper mill caught fire

चेयरपर्सन की पेपर मिल में लगी आग

Wed, 18 Mar 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Chairperson's paper mill caught fire
चेयरपर्सन की पेपर मिल में लगी आग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड स्थित नगरपालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल की पेपर मिल में मंगलवार शाम अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने पेपर मिल की कई गाड़ियों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

नगरपालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के परिजनों का शहर के भोपा रोड पर अग्रवाल पेपर मिल है। पेपर मिल में अंजू अग्रवाल के बेटे अभिषेक अग्रवाल जिम्मेदारी संभालते हैं। मंगलवार शाम मिल परिसर में पड़े वेस्ट पेपर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल व उनके परिजन भी पेपर मिल में जा पहुंचे। उधर, सीएफओ रमाशंकर तिवारी भी दमकल की दो गाड़ियों के साथ ही पेपर मिल की निजी गाड़ियों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इंस्पेक्टर नई मंडी दीपक चतुर्वेदी ने भी पेपर मिल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। हालांकि आग से लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, जिसका आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed