फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाहत हत्याकांड में खुलेंगे गहरे राज: फरार आरोपी शाहरुख पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा व छुरा बरामद

Mon, 01 Jul 2024 04:43 PM IST
Dimple Sirohi संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Jul 2024 04:43 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली के मोहल्ला न्याजूपुरा में चाहत हत्याकांड में पुलिस महत्वपूर्ण सवालों का जवाब नहीं ढूंढ सकी है। वहीं पुलिस ने सोमवार दोपहर को एक मुठभेड़ के दाैरान फरार चल रहे आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Chahat murder case: absconding accused Shahrukh injured in police encounter, pistol and knife recovered
पुलिस गिरफ्त में घायल शाहरुख - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली के मोहल्ला न्याजू पुरा में हुए चाहत हत्याकांड में फरार चल रहे शाहरुख को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली पुलिस की शाहरुख के साथ न्याजूपुरा-चरथावल मार्ग पर मुठभेड़ हुई।



इस दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से शाहरुख घायल हुआ है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व एक छुरा भी बरामद किया है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद इस हत्याकांड में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Chahat murder case: absconding accused Shahrukh injured in police encounter, pistol and knife recovered
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
न्याजूपुरा में रहने वाली चाहत मूल रुप से कोटद्वार की बताई जा रही है हालांकि पुलिस के पास इसकी कोई पुख्ता जानकारी नही है। यह जानकारी उसके पति ने ही गिरफ्तारी के बाद पुलिस को दी थी। पुलिस के पास उसका कोई फोटो भी नहीं है, जिस कारण उसके बारे में जानकारी जुटाना पुलिस के लिए परेशानी का सबब बना है। अब पुलिस ने कोटद्वार में चाहत के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया है।
Chahat murder case: absconding accused Shahrukh injured in police encounter, pistol and knife recovered
कमरा जहां की गई हत्या - फोटो : अमर उजाला
काली नहीं में नहीं मिले गर्दन और हाथ के पंजे
उधर पुलिस ने काली नदी क्षेत्र में चाहत की गर्दन व हाथ के पंजों को काफी तलाश किया लेकिन सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल रहे फरार शाहरुख की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी है लेकिन वह मिल नही सका। सीओ सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chahat murder case: absconding accused Shahrukh injured in police encounter, pistol and knife recovered
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
मोहल्ला न्याजूपुरा निवासी अरबाज ने उत्तराखंड की कोटद्वार निवासी चाहत के साथ सात माह पहले शादी की थी। वह उसे अपने परिजनों से अलग किराए के कमरे में लेकर रहता था। उसने दूध की डेयरी खोली थी। दोनों ने प्रेम प्रसंग के बाद शादी की थी।
विज्ञापन
Chahat murder case: absconding accused Shahrukh injured in police encounter, pistol and knife recovered
आरोपी पति अरबाज - फोटो : अमर उजाला

अरबाज ने एक सप्ताह पहले अपने साथी शाहरुख की मदद से पत्नी चाहत की गर्दन व हाथ के पंजे काटकर हत्या कर शव को बोरे में भर काली नदी में फेंक दिया था। बुधवार की रात दोनों आरोपी युवक बोरे को काली नदी के पानी में बहाने के लिए गए थे तब पुलिस ने अरबाज को पकड़ लिया गया जबकि शाहरुख फरार हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed