फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Certificates of residence given to 224 families

224 परिवारों को आवास के प्रमाण पत्र दिए

Fri, 07 Jan 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Certificates of residence given to 224 families
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दीन दयाल उपाध्याय आवास योजना के अंतर्गत 224 लाभर्थियों को प्रमाण पत्र व आवास वितरित किये। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर गरीब का ख्याल रखा है।
विज्ञापन

मंत्री कपिल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 2022 तक उत्तर प्रदेश में हर गरीब के पास सिर ढकने को अपना आवास होगा। जीवन की सुगमता में आवास, बिजली, शुद्ध पेयजल, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं, अच्छी स्कूली शिक्षा, नजदीकी रोजगार की आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में केंद्र व उत्तर प्रदेश की सरकारें तेजी से कार्य कर रही हैं। इसका लाभ भी लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों आदि के साथ कामगारों को भी आवास की सुविधा से लाभान्वित किया जा रहा है। अब कोई मजदूर फुटपाथ पर सोने को मजबूर नहीं होगा। उसे अपने मकान में सम्मान के साथ भोजन मिलेगा।
विज्ञापन

नगर विधायक कपिल देव ने कहा कि कहा कि यह लाभ पहले भी मिल सकता था, लेकिन पिछली सरकारों ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं लोक कल्याण को समर्पित सरकार शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के माध्यम से बिना भेदभाव के पहुंचाती है। एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद के साथ सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed