फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Certificates distributed to farmers

किसानों के फसली ऋण माफ कर भाजपा खुद को ऋणमुक्त महसूस कर रही है

Thu, 14 Sep 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 14 Sep 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Certificates distributed to farmers
कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री सतीश महाना। - फोटो : अमर उजाला
जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने कहा कि किसानों के फसली ऋण माफ कर भाजपा खुद को ऋणमुक्त महसूस कर रही है। बीजेपी ने वोट मांगते समय जो वायदा किया था, उसे निभाया है। पीएम मोदी से किसानों को जो उम्मीदें थी, उनकी कार्यप्रणाली से आज वह विश्वास में बदल गई है। हमने पहले किसानों के खातों में पैसा जारी किया, उसके बाद सर्टिफिकेट दिए हैं।
विज्ञापन


जीआईसी मैदान में फसली ऋण मोचन समारोह में सतीश महाना ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी भाजपा का  संकल्प था, जिसे योगी सरकार ने अपनी पहली ही कैबिनेट में इसे मंजूर किया। किसानों की कर्जमाफी को उन्होंने भाजपा की ऋणमुक्ति बताया। भाजपा को केंद्र और प्रदेश में सत्ता तक पहुंचाने का बीजेपी पर किसानों का ऋण था। वोट के इस ऋण को उतारने के लिए हमारी सरकार ने किसानों को कर्जमाफी की सौगात दी है।
विज्ञापन


नेताओं के प्रति अविश्वास की भावना जनता में बन रही थी, हमने उस विश्वास को कायम किया है। जनता को मोदी और योगी की सरकारों से बड़ी उम्मीदें हैं और अब ये उम्मीद अटूट विश्वास में बदल रही हैं। पीएम मोदी पर किसानों का विश्वास है। उनकी आय को दोगुना किया जाएगा। सपा की सरकार में कर्जमाफी का वायदा झूठा साबित हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्ववर्ती सरकारें काम करती तो आजादी के 70 सालों के बाद आज कर्जमाफी जैसे कदम उठाने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती। जो 60 साल तक सत्ता में रहे, वो आज मोदीजी से तीन सालों के शासन का हिसाब मांग रहे हैं।  योगी सरकार जाति-धर्म में नहीं, बराबरी में विश्वास रखती है। इससे पूर्व उन्होंने मंच पर किसानों को ऋण मोचन के प्रमाण पत्र वितरित किए। पूर्व मंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, अवतार सिंह भड़ाना, प्रमोद उंटवाल, विजय कश्यप और उमेश मलिक ने भी समारोह को संबोधित किया।


 सीडीओ अंकित अग्रवाल ने कहा कि पहली सूची में 11,108 पात्र किसानों के 85 करोड़ 31 लाख 19 हजार 936 रुपये के कर्ज माफ कर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। समारोह में जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज प्रेमपुरी की छात्राओं ने प्रधानाचार्या सारिका जैन की अगुवाई में सरस्वती वंदना और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed