फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Central Government's stubborn attitude: RLD

केंद्र सरकार का रवैया अड़ियल : रालोद

Thu, 27 May 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Central Government's stubborn attitude: RLD
केंद्र सरकार का रवैया अड़ियल : रालोद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसान आंदोलन के छह महीने पूर्ण होने पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रालोद ने काला दिवस मनाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार के अड़ियल रवैये के कारण ही किसान आंदोलन खत्म नहीं हो रहा है। अब केंद्र सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई होगी।

सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्र हुए और काला दिवस मनाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि सैकड़ों किसान शहीद हो चुके हैं, लेकिन सरकार को किसानों का दुख दर्द दिखाई नहीं दे रहा। केंद्र सरकार किसानों से बात करने को भी तैयार नहीं है। उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों का करोड़ों रुपया चीनी मिलों पर बकाया है, जिस पर प्रदेश सरकार आंखें मूंदें बैठी है। किसान परेशान हाल है। सरकार का ध्यान सिर्फ पूंजीपतियों की तरफ है। जिलाध्यक्ष अजीत राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कार्यालय से पैदल ही कलक्ट्रेट की ओर चल पड़े। कार्यकर्ताओं के हाथों में काले झंडे थे और किसान एकता जिंदाबाद के नारे और काले कानून वापस लो आदि नारे लगाते हुए कचहरी की तरफ बढ़े। महावीर चौक पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह और सिविल लाइन थाना प्रभारी उमेद कुमार ने रोकने का प्रयास किया, इस पर रालोद कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सड़क के बीचों बीच बैठ गए और केंद्र सरकार के नारेबाजी करने लगे। सिटी मजिस्ट्रेट के समझाने पर एक मांग पत्र देने को प्रदर्शनकारी राजी हो गए। ज्ञापन में जल्द से जल्द सरकार को किसानों से वार्ता करने और तीनों काले कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। प्रदेश की गन्ना मिलों से किसानों का गन्ना भुगतान अविलंब कराने की मांग की गई। प्रदर्शन में सुधीर भारतीय, ओंकार सिंह बालियान, अज्जू पठान, गौरव बालियान, विदित मलिक, जगपाल, सहदेव सिंह, हाजी राजू आढ़ती, समद खान, नोमान खान, काजी शहीद आलम, शादाब खान, ओम सिंह प्रधान, उदित शर्मा, मनोज, कपिल पंवार, आशीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed