फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Celebrated the festival of salvation of Lord Shantinath

प्रभु शांतिनाथ का मोक्ष कल्याण पर्व मनाया

Thu, 10 Jun 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the festival of salvation of Lord Shantinath
प्रभु शांतिनाथ का मोक्ष कल्याण पर्व मनाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। कस्बे में स्थित सभी जैन मंदिरों में बुधवार को जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ का जन्म, तप और मोक्ष कल्याण पर्व भक्ति भाव के साथ मनाया गया।

श्रद्धालु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पीत और केसरिया वस्त्र धारण कर मंदिरों में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंत्रों का उच्चारण करते हुए जिनेंद्र भगवान का अभिषेक किया। शांतिधारा व धार्मिक विधान का आयोजन हुआ, जिसके पश्चात कल्याणक लड्डू भगवान शांतिनाथ को समर्पित किए गए। कार्यक्रम में आध्यात्मिक भजन व भक्ति नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। डॉ. ज्योति जैन व अशोक शास्त्री ने बताया कि तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ ने कर्मों के बंधनों को तोड़कर मोक्ष पद की प्राप्ति की थी। मौके पर पारस, राजीव, अनुपम, सुनील, रवि, राजेंद्र, सुनील, रामकुमार, विवेक, सुशील, अकलंक, अरूण नंगली, योगेश, धनेंद्र, शीलचंद, मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed