फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Celebrated the birth anniversary of Maharaja Suheldev in Morena

महाराजा सुहेलदेव की जयंती मनाई

Tue, 16 Feb 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of Maharaja Suheldev in Morena
1-कारगिल शहीद समारक शुकतीर्थ में आयोजित सुहेल देव जयंती कार्यक्रम में बोलते अतिथि। - फोटो : KHATAULI
महाराजा सुहेलदेव की जयंती मनाई
विज्ञापन

मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर महाराजा सुहेलदेव की जयंती मनाई गई। जिसमें पूर्व सैनिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, अध्यापकों ने महाराजा सुहेलदेव के जीवन पर प्रकाश डाला। छात्रों ने देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता अपर तहसीलदार जानसठ अभिषेक शाही ने कहा कि बहराइच में जन्मे महाराजा सुहेलदेव ने 11वीं शताब्दी में भारतीय राजाओं को एकत्रित कर विदेशी आक्रांता महमूद गजनवी के भतीजे सालार मसूद गाजी को हराया था। महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम से राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलती है। भाजपा के पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित राठी ने कहा कि इतिहासकारों ने राष्ट्र भक्त योद्धाओं के बारे में बहुत कम लिखा है। जिससे अनेक योद्धाओं का इतिहास हमें नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

बीडीओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पित योद्धा सुहेलदेव महाराज के पराक्रम को याद करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा उनकी जयंती के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को राष्ट्रीय सैनिक संस्था के मांगेराम फौजी, एडीओ पंचायत चंद्र प्रकाश शर्मा, गिरीशचन्द्र उप्रेती, श्रीराम आश्रम के विनोद शर्मा, प्रधानाचार्य संजीव कुमार, राणा शास्त्री आदि ने भी संबोधित किया। गुरुकुल के अनेक छात्रों ने देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed