{"_id":"64e7544506538cc3720eba34","slug":"cdpo-offices-will-be-built-at-eight-block-headquarters-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-6086-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आठ ब्लाॅक मुख्यालयों पर बनेंगे सीडीपीओ ऑफिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आठ ब्लाॅक मुख्यालयों पर बनेंगे सीडीपीओ ऑफिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास की बात
- प्रदेश सरकार ने कार्यालयों के निर्माण की दी अनुमति
- प्रत्येक ऑफिस के लिए स्वीकृत हुआ 22.80 लाख रुपया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के प्रत्येक ब्लाॅक मुख्यालय पर अब बाल विकास परियोजना अधिकारी का कार्यालय बनेगा। अब से पहले केवल बघरा ब्लाॅक में ही कार्यालय बना था। सरकार ने अन्य आठ ब्लाकों के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रत्येक कार्यालय के लिए 22.80 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
बाल विकास एवं पुष्टाहार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक ब्लाक मुख्यालय पर बाल विकास परियोजना अधिकारी के लिए अलग से कार्यालय बनाया जा रहा है। जनपद में केवल बघरा ब्लॉक में ही कार्यालय था। अब जनपद के अन्य आठ ब्लाक में भी सीडीपीओ कार्यालय स्वीकृत हो गए है। प्रदेश सरकार ने इनकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। एक कार्यालय के निर्माण पर 22 लाख 80 हजार खर्च होगा। शासन स्तर से ही इसके टेंडर जारी किए गए है।
इन ब्लाकों में बनेंगे कार्यालय
जिले के जिन ब्लाक मुख्यालयों पर कार्यालय बनेंगे, उनमें सदर ब्लाक, बुढाना, शाहपुर, पुरकाजी, मोरना, जानसठ, खतौली, चरथावल शामिल है। शहर में जगह नहीं मिलने के कारण नगरीय क्षेत्र में कार्यालय नहीं बन पाया है।
विज्ञापन
25 प्रतिशत पैसा जारी हो चुका : गुप्ता
जिला कार्यक्रम अधिकारी राहुल गुप्ता ने कहा कि जिले में आठ सीडीपीओ ऑफिस बन रहे हैं। इन सभी का टेंडर हो गया है। शासन से पहली किश्त के रूप में 25 प्रतिशत धनराशि जारी हो चुकी है। मानकों के अनुसार निर्माण तेजी से शुरू कराया जाएगा।