फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CBI gave application to call witnesses again

Muzaffarnagar News: गवाहों को दोबारा बुलाने के लिए सीबीआई ने दिया प्रार्थना पत्र

Thu, 11 Sep 2025 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
CBI gave application to call witnesses again
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड की सीबीआई बनाम राधा मोहन द्विवेदी पत्रावली में दूसरे दिन भी गवाही कराई गई। सीबीआई ही ओर से पत्रावली के दो गवाहों की गवाही दोबारा कराने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया। अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी।
विज्ञापन

अपर जिल एवं सत्र न्यायालय संख्या-9 में सुनवाई हुई। रुद्रप्रयाग से आए गवाह ने दूसरे दिन अदालत में बताया कि वह वारदात के समय रामपुर तिराहा स्थित होटल पर काम करता था। अदालत में पुलिस की बर्बरता को बयान किया। गवाह ने धारा 161 के बयान में आरोपियों की पहचान नहीं की थी, जबकि अदालत में गवाही के दौरान दो आरोपियों की पहचान की। बचाव पक्ष की ओर से इस पर आपत्ति जताई गई। सीबीआई ने पुष्टि के लि एक पुराना आदेश अदालत में पेश किया।
विज्ञापन

सीबीआई की ओर से दिए प्रार्थना पत्र में प्रकरण के दो मुख्य गवाहों को दोबारा बुलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन इस पर अभी आदेश नहीं हुआ है।
यह था मामला
एक अक्तूबर, 1994 की रात अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। इनमें महिला आंदोलनकारी भी शामिल थीं। पुलिसकर्मियों ने रात करीब एक बजे रामपुर तिराहा पर बस रुकवा ली। आरोप है कि महिला आंदोलनकारियों के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म किया। उत्तराखंड संघर्ष समिति ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 25 जनवरी 1995 को सीबीआई ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए थे, जिसकी सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये आरोपी हुए कोर्ट में पेश
आरोपी सिपाही कंवरपाल, राकेश मिश्रा, विजयपाल, बृजेश, सुरेंद्र सिंह समेत छह आरोपी कोर्ट में पेश हुए। इससे पहले मंगलवार को गवाह ने दो आरोपियों की पहचान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed