{"_id":"5edbd3628ebc3e90af11d164","slug":"cash-tricked-by-laborers-accused-arrested-muzaffarnagar-news-mrt485184475","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों से ठगी नगदी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों से ठगी नगदी, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मजदूरों से ठगी नगदी, आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर, चरथावल। मजदूरों को झांसे में लेकर दो ठगों ने 2200 रुपये ठग लिए। पुलिस की घेराबंदी के बाद दधेडू चेकपोस्ट पर दोनों को हिरासत में ले लिया गया।
कस्बे के चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज के बाहर निर्माण कार्य चल रहा है। प्रबंधक राकेश वशिष्ठ ने बताया कि छतेला गांव के सरफराज, अमित, तरसपाल आदि छह मजदूर मौके पर काम कर रहे थे। तभी थानाभवन मार्ग स्थित कॉलेज पर कार में दो ढोंगी साधु आकर रुके। उन्होंने मजदूरों से कहा 10 रुपये निकालो और तुम्हारी किस्मत चमका देंगे। साधुओं ने पहले 10 रुपये और बाद में अन्य मजदूरों की जेबों से सारे रुपये निकलवाकर मुट्ठी में रखवा लिए। पहले मुट्ठी बंद कराई और बाद में खोली तो रुपयों की जगह राख निकली। यह देख मजदूरों ने हंगामा कर दिया। आनन-फानन में कार लेकर आरोपी फरार हो गए। उसी दौरान प्रबंधक भी वहां पहुंच गए। उनकी सूचना पर पुलिस ने मुजफ्फरनगर मार्ग पर नाकेबंदी कराकर चेकिंग कराई। दधेडू चेकपोस्ट पर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने मजदूरों के रुपये दिलाकर आरोपियों को छोड़ दिया। पुलिस पूछताछ में दोनों रामराज क्षेत्र के बताए गए हैं।