फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cash and bike were looted by taking youth hostage

Muzaffarnagar News: युवकों को बंधक बनाकर नकदी, बाइक लूटी

Wed, 26 Jun 2024 05:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Cash and bike were looted by taking youth hostage
भोपा। बदमाशों ने बसेड़ा से घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को बंधक बनाकर नकदी, बाइक और मोबाइल लूट लिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बंधक मुक्त किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गादला निवासी शोएब और डॉ. फहीम बाइक पर सवार होकर सोमवार देर शाम थाना छपार के गांव बसेड़ा से घर लौट रहे थे। गांव से पहले ही रजबहे के निकट चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और पास के खेत में ले जाकर बंधक बना लिया। उन्होंने शोएब से 20 हजार रुपये, मोबाइल और बाइक लूट ली जबकि डॉ. फहीम का मोबाइल छीन कर दूर फेंक दिया। देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन उनकी तलाश में लगे हुए थे।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद दोनों ने शोर मचाया तो खेत में पानी चला रहा किसान वहां पहुंचा। फहीम के मोबाइल पर परिजनों की कॉल आ रही थी तो किसान ने फोन रिसीव कर घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की। पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी। भोपा सीओ डॉ.रमा शंकर मिश्र का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed