फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case should be probed out of UP: VM Singh

केस की जांच यूपी से बाहर कराई जाए : वीएम सिंह

Sun, 10 Oct 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Case should be probed out of UP: VM Singh
मुजफ्फरनगर : मंसूरपुर में पत्रकारों से वार्ता करते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष सरदार - फोटो : KHATAULI
केस की जांच यूपी से बाहर कराई जाए : वीएम सिंह
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि लखीमपुर खीरी कांड की जांच यूपी से बाहर कराई जाए। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को तुरंत नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने किसानों से 10 अक्तूबर को अमरोहा में होने वाली संगठन की गन्ना ब्याज हुंकार रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
सरदार वीएम सिंह मंसूरपुर में देवराना होटल में विकास बालियान की पुत्री के सगाई समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों के ऊपर गाड़ी चलाना अत्यंत निंदनीय है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे का नाम केस में शामिल है। उसे तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए तथा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को अपने पद से तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। उनके पद पर रहते निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। लखीमपुर कांड की जांच उत्तर प्रदेश राज्य से बाहर कराई जाए।
विज्ञापन

तीन कृषि बिलों पर वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ किसान नेता इन मुद्दों पर राजनीति कर रहे हैं। किसानों की उचित मांगे नहीं उठा रहे हैं। गन्ना किसान इन बिलों के पास होने ना होने से प्रभावित नहीं होंगे। उन्होंने आज 10 अक्तूबर को किसान मजदूर संगठन के तत्वाधान में होने वाली गन्ना ब्याज हुंकार रैली में किसानों से अधिक से अधिक पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed