फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case filed against two BJP-BSP candidate

भाजपा के दो-बसपा के एक प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज

Tue, 18 Jan 2022 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two BJP-BSP candidate
भाजपा के दो-बसपा के एक प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पिछले चौबीस घंटों में जनपद के तीन थानों में दो भाजपा व एक बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता व कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
मीरापुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रशांत गुर्जर अपने समर्थकों संग दर्जनों गाड़ियों के काफिले से साथ रविवार शाम मीरापुर पहुंचे थे। मीरापुर में कई स्थानों पर हुए स्वागत के दौरान आचार संहिता व कोविड 19 गाइडलाइन का उल्लंघन हुआ था। इसका मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इंस्पेक्टर मीरापुर दिनेश कुमार ने बताया कि आचार संहिता व कोविड 19 गाइडलाइन का उल्लंघन किया जाता है तो पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी।
विज्ञापन

कुटेसरा में बिना अनुमति चुनावी सभा करने के आरोप में पुलिस ने बसपा उम्मीदवार सलमान सईद समेत दर्जनों अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन व महामारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में चुनावी सभा की वीडियो वायरल हुआ था। उसकी जांच कराई गई। रविवार बसपा उम्मीदवार ने आयोग की बंदिश के बावजूद गांव में चुनावी सभाएं की थीं। जिसमें काफी भीड़ एकत्र थी। प्रशासन से कोई मंजूरी नहीं ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी उमेश मलिक भी भीड़ के साथ कस्बा तथा देहात क्षेत्र में पहुुंचे थे। भाजपा प्रत्याशी का समर्थकों के साथ पैदल जुलूस निकालना तथा ढोल नगाड़ों के साथ नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में आचार संहिता, धारा 144 तथा कोविड 19 गाइडलाइन का उल्लंघन होता दिख रहा था। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि रविवार देर रात विधायक उमेश मलिक, पवनीश, राजेश संगल, संगीत गर्ग, कुलदीप बागड़ी, जोनी, अनिरुद्ध, संजय, श्याम, राधे, राजन, पप्पू व भोपाल सहित 50-60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed