{"_id":"685bdd7b08d552e3fe05254c","slug":"case-filed-against-former-pradhan-who-called-panchayat-in-slapping-case-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1006-148628-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: थप्पड़ प्रकरण में पंचायत बुलाने वाले पूर्व प्रधान पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: थप्पड़ प्रकरण में पंचायत बुलाने वाले पूर्व प्रधान पर मुकदमा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव में किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी युवक को थप्पड़ मारने, धमकी देने का वीडियो वायरल होने पर पूर्व प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व प्रधान पर पीड़ित युवक को थप्पड़ जड़ने का आरोप है।
क्षेत्र के गांव निवासी युवक पर एक सप्ताह पहले गांव की ही किशोरी से रास्ते में रोककर छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया गया था। मामले की जानकारी लगने पर गांव के पूर्व प्रधान इश्तकार ने दोनों पक्षों के लोगों की अपने आवास पर पंचायत बुलाई।
पंचायत के दौरान पूर्व प्रधान ने आरोपी युवक को थप्पड़ जड़ दिए। आरोप है कि जान से मारने की धमकी दी गई। माफी मांगने पर आरोपी को छोड़ दिया गया था। प्रकरण की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई थी। बुधवार को हल्का इंचार्ज वीरेंद्र सिंह की ओर से पूर्व प्रधान इश्तकार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो का संज्ञान लिया गया है।