फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case against three for shooting hotel operator

Muzaffarnagar News: होटल संचालक को गोली मारने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा

Mon, 24 Jul 2023 06:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 06:26 PM IST
विज्ञापन
Case against three for shooting hotel operator
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित होटल के संचालक को रविवार रात गोली मारने के मामले में मुकदमा तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराया गया है। पुलिस की जांच में लेनदेन विवाद सामने आया है।
विज्ञापन


खतौली के गांव शाहपुर निवासी अंकित नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित ओम शिवा टूरिस्ट ढाबे में रात में मैनेजर का काम संभालता है। यह ढाबा पचैंडा बाईपास निवासी सचिन शर्मा का है। सचिन शर्मा को रविवार रात लगभग आठ बजे होटल के पीछे कुछ लोगों ने गोली मार कर घायल कर दिया था। उसे होटल कर्मचारी कृष्णपाल ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

इस मामले में मैनेजर अंकित ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि रात में होटल मालिक होटल के पीछे टहलने गए थे तभी अंकित विहार निवासी मनोज, कृष्णपुरी निवासी उसका रिश्तेदार अकशांत व साथी बागोवाली निवासी मुस्तफा वहां आए और उन्होंने सचिन शर्मा पर फायर किया। गोली लगने से सचिन शर्मा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोतवाली पुलिस ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामला पांच लाख के लेनदेन का सामने आ रहा है। हमलावर मनोज के घायल सचिन पर पांच लाख रुपये फर्नीचर के बकाया थे। इस बिंदु सहित कई बिंदुओं पर जांच व कार्रवाई की जा रही है। जांच करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed