फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cars, ambulances and fire at the workshop Jlin

वर्कशॉप में लगी आग से एंबुलेंस व कारें जलीं

Wed, 04 May 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 04 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Cars, ambulances and fire at the workshop Jlin
fire - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। वर्कशॉप में बिजली के शॉट सर्किट से आग लग गई। जिससे वहां खड़ी एक एंबुलेंस, कारें व इंजन सहित कीमती सामान फुंक गया। आग से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। करीब सात लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गनीमत यह रही कि वर्कशाप में रखे गैस के सिलेंडरों ने आग नहीं पकड़ी, नहीं बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन


आलू मिल निवासी शाकिब पुत्र नफीस का बुढ़ाना रोड पर कारों की डेंटिंग और पेंटिंग करने की वर्कशाप है। जिसके ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है। बुधवार की सुबह करीब चार बजे अचानक तारों में फाल्ट होने से चिंगारियां निकलने लगीं। जिससे आग लग गई। छत पर ही केमिकल रखा था, जिससे आग पूरे वर्कशाप में आग फैल गई। आसपास के लोगों ने दुकान से आग की लपटें निकलती देखी तो, मालिक को खबर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने में देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे आसपास अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों व लोगों ने पानी, मिट्टी व रेत से बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस दौरान वहां डेंटिंग, पेंटिंग के लिए खड़ी एंबुलेंस, कारें, कार के इंजन सहित अन्य सामान फुंक गया। आग लगने से करीब सात लाख रुपयों की कीमत का नुकसान बताया गया है।


आग बुझाने के लिए दो दमकल गाड़ियों की जरूरत
खतौली। नगर में आग बुझाने के लिए दो दमकल गाड़ियों की आवश्यकता है। कई बार आग फैलने पर एक दमकल गाड़ी कम पड़ जाती है। अगर आज नगर में दो दमकल गाड़ियां होती तो कुछ सामान जलने से बचाया जा सकता था। चार माह पूर्व बाइक शोरूम में भीषण आग लगी थी। शोरूम की आग को बुझाने के लिए मुख्यालय से दो दमकल गाड़ियों को बुलवाना पड़ गया था। इसके बावजूद जब तक आग बुझाई गई, तब तक पूरा शोरूम जल गया था और उसमें सभी बाइकें जल गई थी। नागरिकों का कहना है कि नगर में एक दमकल गाड़ी और होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed