फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car fell in canal near Lalukhedi

कोहरे का कहर- देर रात लालूखेड़ी के निकट नहर में गिरी कार

Thu, 10 Dec 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Car fell in canal near Lalukhedi
तितावी क्षेत्र में नहर में गिरी गाड़ी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
लालूखेड़ी के निकट नहर में गिरी कार
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। हरिद्वार से सोनीपत लौट रहे युवकों की कार मंगलवार देर रात लालूखेड़ी चौकी के निकट घने कोहरे के चलते नहर में गिरकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने निजी अस्पताल में उपचार दिलाया। बुधवार दोपहर नहर से कार निकलवाकर उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

हरियाणा प्रांत के जनपद सोनीपत निवासी विशाल, संदीप और दीपक मंगलवार रात हरिद्वार से लौट रहे थे। कार को दीपक चला रहा था, जिसने सफर जल्द पूरा करने के लिए चरथावल-बिरालसी नहर पटरी के रास्ते कार दौड़ा दी। देर रात करीब दो बजे जैसे ही कार लालूखेड़ी चौकी के निकट पहुंची, आगे स्थित नहर पटरी का मोड़ चालक को घने कोहरे के चलते नहीं दिखा, जिससे कार नहर में गिरकर पलट गई। गनीमत रही कि नहर में पानी नहीं था, जिससे कार सवारों को मामूली चोटें ही आईं। हादसे के बाद चालक दीपक ने किसी तरह पलटी कार से बाहर निकलकर पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को नहर से बाहर निकालकर लालूखेड़ी स्थित एक निजी हॉस्पिटल में ले जाकर उपचार दिलाया। इसके बाद बुधवार सुबह युवकों की कार नहर से निकालकर उसे ठीक कराने के बाद युवकों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed