{"_id":"5de40ba18ebc3e54ca64230d","slug":"car-collided-with-tree-while-doing-stunt-four-injured-khatauli-news-mrt456534093","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टंट करते कार पेड़ से टकराई, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टंट करते कार पेड़ से टकराई, चार घायल
विज्ञापन
स्टंट करते कार पेड़ से टकराई, चार घायल
मंसूरपुर। तेज गति कार से स्टंट दिखाते हुए कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार चारों युवक घायल हो गए। हाईवे पर एंबुलेंस तथा पुलिस की मदद से चारों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव सूजडू मुजफ्फरनगर निवासी समीर पुत्र शाबिर, वसीम पुत्र शकील, सलमान पुत्र शेर अली व मनव्वर निवासी शाहपुर क्षेत्र के गांव बसधाड़ा अपनी स्विफ्ट में सवार होकर शादी में गए थे। जब ये वापस अपने गांव जा रहे थे, तो काफी तेज गति से इन्होंने गाड़ी चलाई और शाहपुर व मंसूरपुर मार्ग पर स्टंट दिखाने लगे। गांव सोंहजनी पुलिस चौकी के समीप जब ये पहुंचे, तो अचानक कार एक पेड़ से जा टकराई। कार उछल कर दूसरे पेड़ में जा लगी, जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से चारों युवकों को खींचकर कार से बाहर निकाला और हाईवे एंबुलेंस की मदद से समीर तथा वसीम को बेगराजपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जबकि सलमान तथा मुनव्वर को मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक कार सवार नशे की हालत में भी थे।