{"_id":"577aba404f1c1b872b7f99bf","slug":"cane-payment-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":" बकाया गन्ना भुगतान के लिए रालोद का डीएम आफिस पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना भुगतान के लिए रालोद का डीएम आफिस पर धरना
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 05 Jul 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर धरना देते रालोद कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिलों ने किसानों का 230 रुपये कुंतल के हिसाब से भुगतान किया था, पचास रुपये कुंतल का भुगतान सभी चीनी मिलों पर बकाया है। इसके भुगतान की मांग को सोमवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम डीएम को एक ज्ञापन भी दिया गया।
रालोद ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि किसान इस समय आर्थिक तंगी के हालात से जूझ रहा है। किसानों का चीनी मिलों पर पचास रुपये कुंतल का सभी का बकाया है। किसी भी चीनी मिल ने इस बकाए भुगतान की शुरुआत तक नहीं की है। तितावी, भैसाना और खाईखेडी ने अभी तक अपना आधा भुगतान भी नहीं किया है। जिला प्रशासन इन चीनी मिलों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।
किसानों का बकाया गन्ना भुगतान और 50 रुपये प्रति कुंतल का भुगतान तुरंत कराया जाए। जो चीनी मिलें आनाकानी कर रही है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। रालोद ने जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था का मामला भी उठाया। इससे पूर्व रालोद की पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। एक बूथ पर पांच यूथ की योजना तैयार की गई।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि रालोद के महासचिव जयंत चौधरी संगठन को पूरी तरह मजबूत चाहते हैं। बूथ कमेटी अभियान के लिए प्रदेश महासचिव ब्रजवीर सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, योगराज सिंह, सुधीर भारतीय, रमा नागर, अभिषेक चौधरी, बोबी त्यागी, कालूराम कश्यप, मनोज बालियान, विक्रम सिंह, विदित मलिक, ब्रहमपाल, विनेश राणा, अंजू शर्मा, मन्नू, मोहित पाल, सतवीर वर्मा, चुन्ना लाल, बिट्टू तेजीयान, कलीराम कश्यप, रमेश काकडा, अमित, जगपाल, रविंद्र सोंटा, अवनीश चौधरी आदि रहे।