फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Candidates appeared for UGC NET exam under strict supervision

Muzaffarnagar News: कड़ी निगरानी में अभ्यर्थियों ने दी यूजीसी नेट की परीक्षा

Mon, 30 Jun 2025 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Candidates appeared for UGC NET exam under strict supervision
-अनुसंधान विषय पर पूछे गए जटिल, दो पालियो में कराई गई परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रविवार को एनटीए की ओर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन किया गया। भोपा रोड स्थित एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के टीसीएस सेंटर को परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा केंद्र पर कड़ी निगरानी में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दो पालियों में परीक्षा कराई गई। पहली पाली में हिंदी, समाज शास्त्र और दूसरी पाली में भूगोल, अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई।
परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी सीबीटी के जरिए हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक चली और दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा देने आई अभ्यर्थी शिवांगी गोयल ने बताया कि परीक्षा में दो पेपर देने होते हैं।
विज्ञापन

पहला शिक्षण अनुसंधान पर आधारित होता है और दूसरा पेपर विषय से संबंधित था। पहले पेपर की अपेक्षा दूसरा पेपर अच्छे से हल किया। अनुसंधान विषय पर काफी जटिल प्रश्न पूछे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़ से परीक्षा देने आए अनमोल ने बताया कि सहायक प्रोफेसर बनने के लिए नेट क्वालिफाई होना जरूरी है। वह गत वर्ष कुछ अंक से परीक्षा पास करने से चूक गए थे। इस बार पूरी तैयारी के साथ परीक्षा दी है। क्वालीफाई होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed