फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Candidate who came to be recruited with fake certificates arrested along with partner

Agniveer Bharti 2022: शातिर दिमाग से भर्ती होने आए अभ्यर्थी को साथी समेत दबोचा, खुले कई बड़े राज

Thu, 06 Oct 2022 04:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 06 Oct 2022 04:34 PM IST
सार

अग्निवीर भर्ती रैली में फर्जी तरीके से शामिल होने आए अभ्यर्थी को दबोच लिया गया है। उसके साथ एक और युवक को दबोचा गया है। वहीं पूछताछ में कई बड़े राज खुले हैं।

विज्ञापन
Candidate who came to be recruited with fake certificates arrested along with partner
अग्निवीर भर्ती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आर्मी इंटेलीजेंस मेरठ और स्थानीय पुलिस ने अग्निवीर भर्ती रैली में सेंधमारी की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को पकड़ा है। एक खुद फर्जी नाम से भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आया था। इनका एक साथी फरार है। पुलिस ने कई फर्जी प्रमाण पत्र बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


थाना सिविल लाइन प्रभारी संतोष त्यागी ने बताया कि मेरठ के वेद व्यासपुरी निवासी महकार और बुलंदशहर निवासी कमल को नुमाइश कैंप के गेट नंबर दो के पास से बुधवार दोपहर गिरफ्तार किया गया। कमल फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर भर्ती में शामिल होने आया था, लेकिन सेना की चौकसी और पुलिस त्वरित कार्रवाई से दोनों पकड़े गए। पुलिस ने आरोपियों से लंबी पूछताछ की है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महकार का मोबाइल भी कब्जे में लिया है। उसके व्हाट्सएप में फर्जीवाडे़ की काफी जानकारी व कागजात मिले हैं। भर्ती में फेल होने वाले कई बच्चों की भी स्लिप मिली हैं। दोनों का एक साथी रविन अभी फरार है। तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों के मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किए हैं। दोनों का चालान कर दिया गया। दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक सप्ताह पहले भी ऐसे ही चार लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Delhi Meerut Rapid: 147 दिन बाद दौड़ेगी देश की पहली रैपिड रेल, दुहाई डिपो में गुजरात से पहुंच चुके हैं दो रैक

पहले राहुल और इस बार करण बन गया कमल
महकार ने कमल को वर्ष 2019 में मुरादाबाद से सेना में राहुल के नाम से फर्जी प्रमाण पत्र से भर्ती करा दिया था। मगर, बाद में पुलिस के सत्यापन में मामला खुल गया था तो वह सेना में नहीं जा सका था। उसने महकार और उसके साथी बुलंदशहर के थाना अगोता के गांव अकबरपुर रैना निवासी रविन पुत्र सोहनपाल के साथ मिलकर इस बार फिर से भर्ती में शामिल होने की कोशिश की। इस बार उसने करण के नाम से अपने फर्जी कागजात तैयार कराएं। फर्जी प्रमाण पत्र महकार व रविन ने तैयार किए थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से करण और अलग नाम वाले भी कई फर्जी प्रमाण पत्र बरामद किए हैं। महकार के भी प्रमाण पत्र पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।

प्रवेश पत्र पर लगी है मोहर
पुलिस ने बताया कि बुलंदशहर जनपद की होने वाली भर्ती के भी प्रवेश पत्र मिले हैं। एक प्रवेश पत्र पर तो भर्ती सेंटर मुजफ्फरनगर की दिनांक और एआरओ सेंटर की मोहर भी लगी है।

यह भी पढ़ें: Dussehra 2022: श्रवण नक्षत्र के विशेष संयोग में विजयादशमी आज, पूजन के लिए 20 रुपये में मिला एक गन्ना

इन्हें किया गिरफ्तार
- कमल सिंह पुत्र बिशम्बर दयाल निवासी गांव ढ़करौली, थाना खानपुर जनपद बुलंदशहर
- महकार सिंह पुत्र तुल्लाराम निवासी सी-512 वेद व्यासपुरी, थाना टीपी नगर, जनपद मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed