फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Candidate's car attacked

रालोद प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, कार की खिड़की पर लगीं दो गोलियां 

Fri, 10 Feb 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 10 Feb 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Candidate's car attacked
थाने पर पहुंचे रालोद प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
खतौली के गांव खेड़ी कुरैश के रास्ते पर रालोद प्रत्याशी शाहनवाज राना की गाड़ी पर बाइक सवार तीन युवकों ने गोलियां चला दीं। प्रत्याशी की कार की खिड़की पर दो गोलियां लगीं। प्रत्याशी बाल-बाल बच गए। गोली चलने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाने पहुंचकर समर्थकों ने गुस्से का इजहार किया। 
विज्ञापन


खतौली सीट पर रालोद से शाहनवाज राना चुनाव लड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे रालोद प्रत्याशी चुनाव प्रचार के लिए अपने काफिले के साथ गांव खेड़ी कुरैश जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने गाड़ी को रुकवाया। आरोप है कि बाइक सवार तीन युवकों ने दो राउंड गोलियां चला दीं। गोलियां गाड़ी की खिड़की पर लगीं। रालोद प्रत्याशी के वाहन पर फायरिंग की सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई। सीओ हरिराम यादव और इंस्पेक्टर केपी सिंह अर्द्ध सैनिक बल के सुरक्षा जवानों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन


उधर, हमले की घटना को लेकर समर्थकों में आक्रोश फैल गया। शाहनवाज राना कोतवाली पहुंचे। वहां पर एकत्र समर्थक उनको लेकर चले गए। बाद में शाहनवाज की ओर से तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पांच बजे प्रचार समाप्त होने के बाद प्रत्याशी काफिले के साथ कहां जा रहे थे, यह भी जांच की जा रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि हमला करने वालों को तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के समय प्रत्याशी के साथ कुछ सुरक्षा कर्मचारी भी थे। उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed