{"_id":"63fce7f41af001c59a0e0e46","slug":"canceled-and-diverted-in-the-app-but-the-train-reached-on-time-muzaffarnagar-news-c-14-1-135642-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एप में दिख रही रद्द और डायवर्ट मगर समय पर पहुंची ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एप में दिख रही रद्द और डायवर्ट मगर समय पर पहुंची ट्रेन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सावधान, देवबंद में रेलवे ट्रेक पर चल रहे कार्य के कारण सहारनपुर-दिल्ली मार्ग पर दौड़ने वाली ट्रेन प्रभावित चल रही हैं। ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे द्वारा बनाए एप पर पूरी तरह से विश्वास न करें, क्योंकि देखने में आया है कि एप द्वारा रद्द दिखाई दे रही कई ट्रेन अपने समय पर स्टेशन पर पहुंच रही है तो कुछ संचालित दिखने के बाद भी रद्द हो रही हैं। रविवार को ऐसे ही एक ट्रेन की यात्रा के लिए बेचे गए एक दर्जन टिकट की धनराशि रेलवे द्वारा वापस करनी पड़ी हैं। ट्रेनों के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
यह हैं हालात
- रविवार को नौचंदी एक्सप्रेस मेरठ तक पहुंची, लेकिन मुजफ्फरनगर नहीं आई। जबकि रेलवे खिड़की से एक दर्जन टिकट सहारनपुर तक की यात्रा के लिए बेच दिए गए। इन टिकटों के पैसे वापस करने पड़े थे। सोमवार को रद्द दिखाई दे रही थी, लेकिन अपने समय पर मुजफ्फरनगर आ पहुंची। अंबाला से दिल्ली व सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन रद्द दिखाई दे रही थी, लेकिन दोनों ही अपने समय पर आ पहुंची।
यही हाल देहरादून से मदुरई जाने वाली ट्रेन का रहा, इस ट्रेन को दूसरे मार्ग से जाना था, लेकिन यह ट्रेन भी अपने समय पर आ गई। इसी तरह फ्रंटियर मेल ट्रेन भी रविवार को डायवर्ट थी, मगर वह भी अपने समय पर आ पहुंची। दिल्ली से अंबाला जाने वाली सुपर फास्ट डायवर्ट व इंटरसिटी ट्रेन रद्द थी, यह भी मुजफ्फरनगर पहुंची।