{"_id":"603003878ebc3ee95457b706","slug":"campaigned-against-polythene-khatauli-news-mrt5262079166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया
विज्ञापन
नगर पंचायत भोकरहेड़ी में दुकानदारों से पॉलिथीन जब्त करते अधिकारी।
- फोटो : KHATAULI
पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया
मोरना। नगर पंचायत भोकरहेड़ी के बाजार में अधिशासी अधिकारी के आदेश पर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पॉलिथीन जब्त करने का अभियान चलाया। जिसमें करीब ढाई किलो पॉलिथीन जब्त की गई।
अधिशासी अधिकारी सुरजीत कुमार गौतम के आदेश पर लिपिक संजीव कुमार सिंह, भूपेंद्र कुमार, शिवकुमार, मजनू, सतीश, सुभाष, योगेश व अन्य कर्मचारियों ने नगर पंचायत के बाजार में कपड़े की दुकान, किराना, सब्जी, फल, हलवाई व अन्य दुकानों पर पॉलिथीन की जांच की। जिसमें दर्जनों दुकानदारों से पॉलिथीन बरामद की हैं। उन पॉलिथीन को जब्त किया गया है तथा सभी दुकानदारों को पॉलिथीन इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी देते हुए दोबारा पॉलीथिन मिलने पर कानूनी कार्यवाही कराए जाने की चेतावनी दी।
लिपिक संजीव कुमार ने बताया कि भोकरहेड़ी के बाजार में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया था, जिसमें करीब ढाई किलो पॉलीथिन दुकानदारों से बरामद हुई। दुकानदारों को पॉलीथिन में समान नहीं देने की बात कही है। अगर किसी भी दुकानदार के पास पॉलीथिन बरामद होती है, तो उसके खिलाफ जुर्माना कर कार्रवाई की जाएगी।