{"_id":"5f5fb9938ebc3e5062441741","slug":"campaign-to-clean-up-kali-river-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt5013515199","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली नदी की सफाई को चलाया गया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली नदी की सफाई को चलाया गया अभियान
विज्ञापन
शहर में काली नदी की सफाई करते पालिका कर्मचारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काली नदी को स्वच्छ बनाने के लिए चलाया गया अभियान
मुजफ्फरनगर। प्रशासन की ओर से काली नदी को स्वच्छ करने का अभियान शुरू किया गया है। सोमवार को एसडीएम अजय अंबष्ट के नेतृत्व में नदी में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों के साथ खतौली, बुढ़ाना और पुरकाजी के 20-20 कर्मचारी भी लगाए गए। एसडीएम अजय अंबष्ट ने बताया कि काली नदी को स्वच्छ करने का संकल्प जिला प्रशासन ने लिया है।
बारिश के बाद काली नदी में दोनों किनारे पर कूड़ा एकत्र हो गया है। जगह- जगह नदी अट गई है। आम आदमी का नदी के किनारे खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था। डीएम सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर सोमवार को सुबह से ही नदी की सफाई का अभियान शुरू किया गया। शहरी क्षेत्र में एसटीपी प्लांट से भूमिया तक विशेष अभियान चलाया गया। नगर पालिका परिषद की पूरी टीम सफाई के उपकरणों के साथ नदी में पहुंची। इसके अलावा खतौली नगर पालिका, पुरकाजी और बुढ़ाना नगर पंचायतों के सफाई कर्मी भी इस अभियान में लगाए गए। एसटीपी प्लांट पर पुरकाजी अधिशासी अधिकारी मनोज यादव के नेतृत्व में सफाई कर्मियों की टीम ने अभियान चलाया। शामली रोड पुल के नीचे खतौली अधिशासी अधिकारी जेपी यादव के नेतृत्व में सफाई की गई। यहां पानी के प्रवाह को सुचारु किया गया। भूमिया पर बुढ़ाना अधिशासी अधिकारी ओम गिरि के नेतृत्व में सफाई अभियान चला। प्रत्येक स्थान से 20-20 कर्मचारी अतिरिक्त मंगाए गए थे।
भूमिया पर नदी की भूमि पर अवैध निर्माण के लिए लाई गई ईंटों को भी नगरपालिका की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। एसडीएम अजय अंबष्ट ने बताया कि काली नदी को क्लीन करने का संकल्प जिला प्रशासन ने लिया है। सफाई अभियान निरंतर जारी रहेगा। नदी के सफाई के साथ ही चौड़ीकरण का अभियान जा रहा है। उन्होंने बताया कि काली नदी को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए प्रशासन ने विशेष कार्य योजना बनाई है। रोहाना कला से लेकर जिले की सीमा भनवाडा तक नदी के दोनों ओर आने जाने का रास्ता बनाया जाएगा। नदी की सफाई के साथ ही उसके किनारे को भी हरा भरा किया जाएगा। इसके लिए पौधारोपण की भी योजना है।