फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Business started through e-NAM

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - ई-नाम के माध्यम से शुरू हुआ व्यापार

Tue, 16 Jan 2024 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 16 Jan 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Business started through e-NAM
- प्राकृतिक गुड़ की बिक्री से करेंगे शुरूआत, सप्ताह में एक दिन आर्गेनिक सब्जी बिकेगी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थल पर बनी ई-नाम बिल्डिंग में व्यापार शुरू हो गया है। ई-नाम के चबूतरे से पूरे देश में किसी भी मंडी में माल की बिक्री की जा सकेगी।
मंडी सचिव ने बताया कि जल्द ही प्राकृतिक गुड़ की बिक्री यहां से शुरू होगी। राष्ट्रीय स्तर पर उत्पादों की बिक्री के लिए केंद्र सरकार ने एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी में ई-नाम की बिल्डिंग तैयार की है। दो साल से यह इमारत तैयार थी, लेकिन व्यापार यहां से प्रारंभ नहीं हुआ था। कृषि विभाग ने यहां आर्गेनिक सब्जी की बिक्री के लिए एक बैनर लगाया है। इस बैनर के माध्यम से बताया गया है कि प्रत्येक रविवार को किसान अपनी आर्गेनिक सब्जी यहां बेच सकेंगे। कृषि विभाग ने इसकी औपचारिकता एक दिन पहले पूरी की। नवीन मंडी की पहचान गुड़ से है। एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी यहीं पर है। यहां का गुड़ पूरे हिंदुस्तान में जाता है। ई-नाम की बिल्डि़ंग में गुड़ का व्यापार शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मंडी समिति के सचिव नितिश मलिक का कहना है कि हमारी तैयारी प्राकृतिक गुड़ की बिक्री शुरू करने की है। इसके लिए हमारी टीम लगी है। हम जल्द ही गुड़ की बिक्री शुरू करने जा रहे हैं। यहां के व्यापारी अपना गुड़ यहीं पर बैठे हुए ई-व्यापार के माध्यम से हिंदुस्तान में कहीं भी बेच सकेंगे। हम मंडी के गुड़ व्यापारियों से भी इस संबंध में बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed