फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Business leader Revathi Nandan passes away

व्यापारी नेता रेवती नंदन का निधन

Wed, 12 Jan 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Business leader Revathi Nandan passes away
फाइल फोटो -- रेवती नंदन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिले के वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं संयुक्त व्यापारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रेवती नंदन सिंघल का निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। उनके निधन पर व्यापारी संगठनों एवं वैश्य समाज के संगठनों ने शोक जताया है।
विज्ञापन

रेवती नंदन सिंघल को एक सप्ताह पूर्व बीमारी के चलते गुरुग्राम के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान मंगलवार को दिन में 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही व्यापारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। जिले के व्यापारियों के अलग-अलग संगठनों द्वारा बनाए गए संयुक्त व्यापारी संघर्ष मोर्चा के वह अध्यक्ष थे। शहर की कई संस्थाओं से जुड़े रहे। वैश्य कुटुंब सभा के वह संरक्षक थे। जिला पेट्रोलियम एसोसिएशन के वह लंबे समय तक अध्यक्ष रहे। वर्तमान में वह भाजपा नेता के रूप में कार्य कर रहे थे, इससे पहले वह सपा के जिला कोषाध्यक्ष भी रहे। भाजपा नेता संजय अग्रवाल ने उनके निधन पर दुख जताया। व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रदेश के राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने उनके निधन पर दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed