फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Buses within the city will not

मतदान के दिन शहर के अंदर नहीं आएंगी बसें    

Fri, 10 Feb 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 10 Feb 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Buses within the city will not
यूपी रोडवेज। - फोटो : AmarUjala
सूबे में चुनाव कराने के लिए प्रत्येक जिले से बसों को अधिग्रहण किया जा रहा है। जनपद से भी 56 बसें चुनाव में लग चुकी हैं। साथ ही शासन ने जनपद और शामली की पुलिस फोर्स के लिए 31 बसें और देने के आदेश दिए हैं। अधिग्रहत बसें चुनाव संपन्न कराने के बाद ही डिपो में लौटेंगी। ऐसे में यात्रियों की मुश्किलें बढ़नी तय हैं।    
विज्ञापन

  
यूपी में चुनाव के लिए 11 फरवरी से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होगा। इसके लिए पुलिस फोर्स के साथ ही परिवहन निगम की भी जिम्मेदारी बढ़ गई हैं। जनपद में चुनाव कराने के लिए परिवहन निगम की 56 लगी हैं। साथ ही लखनऊ से परिवहन निगम के डिपो को आदेश जारी किए हैं। जिनमें डिपो 31 बसें और चुनाव में जाएंगी।
विज्ञापन


इसमें 12 बसे शामली जिले के लिए तथा 19 बसें जनपद की पुलिस फोर्स के लिए अधिग्रहित की गई हैं। यह बसे 12 फरवरी की सुबह की चुनावी ड्यूटी के लिए रवाना हो जाएंगी, क्योंकि बड़े पैमाने पर पुलिस फोर्स ड्यूटी करने के लिए अन्य जनपदों में भी जाएगी। चुनाव में डिपो की 87 बसें चुनाव में रहेंगी। जिसके चलते रूटों से बस गायब होगी। ऐसे में यात्रियों की मुसीबत बढ़नी तय है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक-परिचालक पहले डालेंगे वोट      
मुजफ्फरनगर। रोडवेज डिपो के एआरएम बीपी अग्रवाल ने चालक-परिचालकों के साथ स्टॉफ को 11 फरवरी को पहले मतदान करने के लिए प्रेरित किया। क्योंकि रोडवेज का संचालन तो रहेगा, लेकिन बसें शहर के भीतर नहीं आ सकेंगी। हाईवे से ही बसें आएंगी और जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed