{"_id":"58b5c8354f1c1b7c05831b23","slug":"buses-will-also-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक भी जाएंगी बसें, कोटद्वार पर अभी मंथन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक भी जाएंगी बसें, कोटद्वार पर अभी मंथन
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 01 Mar 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
up roadways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम मुख्यालय से डिपो को तीन नई बसों का आवंटन किया गया है। नई-नवेली बसों को लंबे रूट पर उतारा गया है। दो बसों को डिपो से ऋषिकेश और रोहतक (हरियाणा) रूट पर लगाया गया है, जबकि नया रूट बनाया गया कोटद्वार वाया दिल्ली पर सर्विस के लिए अभी मंथन चल रहा है।
रोडवेज परिवहन निगम ने होली के सीजन को भुनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। चुनाव में लगी बसें धीरे-धीरे लौटना शुरू हो गई हैं। सूबे में छठे और सातवें चरण का चुनाव बाकी है। अब तक के चरणों में हुए चुनाव में लगी बसें डिपो लौट आई हैं। करीब 20 से 25 बसें अभी चुनावी ड्यूटी पर हैं। निगम की बसों रूट उतार दिया गया है। लखनऊ मुख्यालय से डिपो को तीन नई बड़ी बसें दी गई हैं, जो कानपुर से डिपो पहुंच गई हैं।
डिपो के अफसरों और रोडवेज यूनियनों के मंत्रणा के बाद दो बसों को मुजफ्फरनगर से ऋषिकेश वाया रोहतक (हरियाणा) के रूट पर उतारा गया है। इस रूट पर डिपो की पूर्व में बस चलती थी, जो बंद थी। नई बस आने के बाद रूट शुरू किया गया है। वहीं, तीसरी नई बस के लिए रूट पर मंथन हो रहा है। रोडवेज यूनियन का एक धड़ा इस बस को दिल्ली, आगरा रूट पर चाहता है, जबकि दूसरा धड़ा देहरादून क्षेत्र में चाह रहा है। कुला मिलाकर डिपो ने नया रूट तैयार किया है।
विज्ञापन
यह जनपद से कोटद्वार वाया दिल्ली से घूमकर डिपो तक रखा गया है। इस पर ही मंथन चल रहा है। मंगलवार को भी इस पर अधिकारियों ने मंथन किया है, लेकिन फाइनल नहीं किया जा सका। अनुशासन पटल प्रभारी अनुज त्यागी ने बताया कि नई बसों के रूट तय किए गए हैं। रोहतक भी बसें भेजी जाएंगी। एक बस को कोटद्वार से दिल्ली या आगरा, दिल्ली के रूट पर लगाने को लेकर मंथन चल रहा है। जिसे जल्द ही फाइनल कर लिया जाएगा। अब डिपो के पास निगम की 138 बसें हो गई हैं।