Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bus crushed groom's maternal brother, death

बस ने बराती को कुचला, मौके पर मौत

Sat, 29 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bus crushed groom's maternal brother, death
9-ककरौली के गांव खाईखेड़ा में बस के नीचे कुचलने जाने पर किशोर की मौत पर जाम लगाने पर मौके पर पहुंचे ? - फोटो : KHATAULI
ककरौली(मुजफ्फरनगर)। गांव खाईखेड़ा में बरात में आए दूल्हे के ममेरे भाई की बस से कुचले जाने से मौत हो गई। गुस्साए बरातियों ने बस चालक से मारपीट करते हुए बस में तोड़फोड़ की। पुलिस ने चालक को बामुश्किल बरातियों से छुड़ाया। ग्रामीणों व बरातियों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर मोरना-जानसठ मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम भेजा। किशोर की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। गमगीन माहौल में दुल्हन को विदा किया।
विज्ञापन

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा निवासी जगजीत सिंह की पुत्री शिवानी की शुक्रवार को शादी हुई। बरात खतौली के गांव पलड़ी से आई थी। पलड़ी निवासी दूल्हे अर्जुन पुत्र कर्मपाल की बरात में उसके मामा का 15 वर्षीय पुत्र मोनू निवासी महलका थाना फलावदा, जिला मेरठ भी आया हुआ था। दोहपर बाद मोनू खाना खाने के बाद सड़क पार कर रहा था। इस दौरान तेज गति से आ रही मोरना से जानसठ मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बस ने मोनू को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर भागने लगा, तो बरातियों ने बस चालक को पकड़क पीटना शुरू कर दिया। बरातियों और ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ भी की, जिससे बस में सवार यात्री बस से उतर करके भाग निकले। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को बामुश्किल बरातियों से छुड़ाया और थाने ले आए।
विज्ञापन

मोनू की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। गुस्साए ग्रामीणों व बरातियों ने मुआवजा की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर मोरना-जानसठ मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एसपी देहात नेपाल सिंह, सीओ भोपा राममोहन शर्मा, एसडीएम जानसठ कुलदीप मीणा, तहसीलदार जानसठ अमित कुमार व भाजपा के खतौली विधायक विक्रम सैनी के पुत्र प्रभात कुमार ने बरातियों और ग्रामीणों को मुआवजे दिलाए जाने का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर की मौत से दूल्हे और दुल्हन के परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में दुल्हन की विदाई की गई।

8-ककरौली के गांव खाईखेड़ा में बस से कुचलने जाने पर बराती किशोर की मौत होने पर जाम लगाते बराती व ग्र?

8-ककरौली के गांव खाईखेड़ा में बस से कुचलने जाने पर बराती किशोर की मौत होने पर जाम लगाते बराती व ग्र?- फोटो : KHATAULI

7-ककरौली के गांव खाईखेड़ा में बस से कुचलने जाने पर बराती किशोर की मौत हो जाने पर रोत बिलखते परिजन।

7-ककरौली के गांव खाईखेड़ा में बस से कुचलने जाने पर बराती किशोर की मौत हो जाने पर रोत बिलखते परिजन।- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed