{"_id":"5fc7e0a78ebc3e9b8a15b7dc","slug":"bullet-ridden-miscreants-looted-the-earrings-of-the-old-man-muzaffarnagar-news-mrt513770617","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट सवार बदमाशों ने वृद्धा से कुंडल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट सवार बदमाशों ने वृद्धा से कुंडल लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलेट सवार बदमाशों ने वृद्धा से कुंडल लूटे
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम मंदिर जा रही वृद्धा से बुलेट बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने के कुंडल लूट लिए। घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों को वृद्धा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा कर दबोच लिया, जिनकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गऊशाला रोड निवासी वृद्धा मंगलवार शाम प्रसाद चढ़ाने के लिए मंदिर जा रही थी। मंदिर से कुछ दूर पहले अचानक पीछे से बुलेट सवार दो युवक पहुंचे और वृद्धा के कानों पर झपट्टा मारकर सोने के कुंडल लूट लिए। लूट को अंजाम देकर जैसे ही बदमाश भागने लगे, वृद्धा ने शोर मचा दिया, जिस पर आसपास के लोगों ने पीछा कर बुलेट सवार दोनों आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए कुंडल भी बरामद कर लिए गए, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने उनकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि कुंडल लूटते पकड़े गए आरोपियों में गांधी कॉलोनी निवासी ऋषभ वर्मा और आदर्श कॉलोनी निवासी लक्ष्मण शर्मा शामिल हैं। दोनों के खिलाफ वृद्धा के धेवते अंकित जैन की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।