फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Build up to stop construction

महिलाओं ने ठेका बंद कराने और निर्माण रुकवाने के लिए धरना दिया  

Wed, 19 Apr 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 19 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Build up to stop construction
शराब ठेके के विरोध में हंगामा करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
मंसूरपुर के गांव बोपाड़ा की महिलाओं ने शराब का ठेका बंद कराने की मांग को लेकर बखेड़ा खड़ा कर दिया। महिलाएं जाम लगाकर धरना देकर बैठ गईं। इस दौरान सेल्समैन शराब का ठेका बंद कर जान बचाकर भाग निकले। मौके पर पहुंचे कानूनगो व लेखपाल ने पुलिस की मौजूदगी में शराब ठेका का निर्माण स्थल से मंदिर व स्कूल की दूरी की नपाई की। पुलिस ने इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत किया। महिलाओं ने करीब दो घंटे बाद जाम खोला।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एक अप्रैल को प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश में हाईवे से सभी शराब के ठेके बंद करा दिए थे। ठेकेदारों ने हाईवे से ठेका बंदकर मंसूरपुर पैंठ में खोलने की कोशिश की थी, जिसका व्यापारियों ने विरोध करते हुए दो दिन तक धरना-प्रदर्शन किया था। एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता ने ठेकेदारों से पैंठ में ठेका खोलने से इंकार कर दिया था। अब इन ठेकेदारों ने मंसूरपुर व बोपाड़ा रोड पर एक किसान की नलकूप में अस्थायी शराब का ठेका खोल दिया है।
विज्ञापन


पास ही किसान से दुकान बनाने के लिए जमीन खरीदकर उस पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। रविवार को महिलाओं ने शराब का ठेका व निर्माण कार्य बंद कराने की मांग को लेकर जाम लगा दिया था। पुलिस ने उस वक्त ठेका बंद कराते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया था। मंगलवार को गांव की महिलाओं को पता चला कि ठेकेदारों ने शराब का ठेका खोलना शुरू कर दिया है। महिलाएं एकत्र होकर तहसील में पहुंची। तहसील में एसडीएम व तहसीलदार नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील में मिले कानूनगो गुलजारी लाल व लेखपाल अनिल सिंह ने तीन बजे मौके पर पहुंचे का आश्वासन दिया। महिलाएं तहसील से सीधे ठेका के पास पहुंची। महिलाओं ने ठेका नहीं खोलने देने की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। गुस्साई महिलाओं ने मंसूरपुर व बोपाड़ा मार्ग पर जाम लगा दिया और धरना देकर बैठ गईं। महिलाओं का गुस्सा भांपकर सेल्समैन शराब का ठेका बंद कर जान बचाकर भाग निकले।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कानूनगो व लेखपाल भी मौके पर पहुंच गए थे। कानूनगो व लेखपाल ने जहां पर निर्माण कर ठेका बनाया जा रहा है, उसके बीच की दूरी मंदिर तक नापी। नपाई करने पर यह दूरी 147 मीटर निकली। इसके बाद स्कूल के बीच की दूरी नापी। यह दूरी स्कूल से 34 मीटर निकली। नपाई करने के बाद पुलिस ने इस संबंध में अधिकारियों को जानकारी देने और दो दिन तक निर्माण रोकने और ठेका नहीं खोलने देने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर महिलाओं ने दो घंटे बाद जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed