फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Budhana incident: Case filed against 700 people, 24 hours ultimatum given to arrest stone pelters

बुढ़ाना प्रकरण : 700 लोगों पर मुकदमा, पथराव करने वालों को गिरफ्तार करने के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Tue, 22 Oct 2024 12:15 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 22 Oct 2024 12:15 AM IST
सार

बुढ़ाना में शनिवार को अखिल त्यागी ने एक धर्म के खिलाफ पोस्ट कर दी थी। जिसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया था। पुलिस ने अखिल त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे पक्ष से अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Budhana incident: Case filed against 700 people, 24 hours ultimatum given to arrest stone pelters
बुढ़ाना में तनाव के चलते तैनात पुलिस और की गई बैरिकेडिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले युवक को परिवार ने पुलिस को सौंप दिया था। लेकिन अभी तक पथराव करने वाले, जाम और बलवा करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। चेतावनी देते हुए कहा कि 24 घंटे में यदि रिजल्ट नहीं मिला तो एक्शन पर रिएक्शन होगा।
विज्ञापन

Budhana incident: Case filed against 700 people, 24 hours ultimatum given to arrest stone pelters
बुढ़ाना में बैठक करते पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री सोमवार को बुढ़ाना में अखिल त्यागी के परिवार के बीच पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ गजेंद्र पाल सिंह से पूछा कि एक लाइन की टिप्पणी लिखने पर अखिल त्यागी को जेल भेज दिया गया, लेकिन पथराव करने वाले क्यों नहीं पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव, जाम लगाने और बवाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई। पूर्व मंत्री ने कहा कि दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नही की है। 24 घंटे में हमें रिजल्ट चाहिए। गिरफ्तारी नहीं होने पर बुढ़ाना में मीटिंग कर अगली कार्रवाई के बारे में सोचा जाएगा। भीड़ एकत्र करना व थाना में बैठना हम भी जानते है। 
पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी, जिला सहकारी बैंक के सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह, विनीत कात्यान, संगीत गर्ग, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवनीश चौधरी, समिति के चेयरमैन निर्भय सहरावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह उर्फ बबलू, बंटी त्यागी, प्रेम त्यागी और ब्रजपाल सहरावत मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

बुढ़ाना में तनाव, पुलिसबल तैनात, आरोपियों की तलाश
सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले अखिल को पुलिस ने जेल भेज दिया। उधर, मकान व दुकान पर पथराव करने वाले तथा जाम लगाने वाले, बलवा करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से कस्बे में तनाव है। अतिसंवेदनशील चौराहा कुरैशियों वाली पुलिया पर पीएसी तैनात है। कस्बे के सभी चौराहे तथा कोतवाली रोड पर भी पीएसी व पुलिस बल तैनात है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से कस्बे में तनाव की स्थिति बढ़ती जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह व इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बताया कि वीडियो ग्राफी के आधार पर पथराव व बलवा करने वालों की पहचान की जा रही है। पुलिस की दबिश जारी है। आरोपी फरार है। जल्दी उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
 

पहला मुकदमा धार्मिक भावनाएं भड़काने का
शनिवार रात बुढ़ाना के अखिल त्यागी ने सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी की थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था। अफवाह फैल गई कि पुलिस ने आरोपी छोड़ दिया है। जिस कारण सैकड़ों लोग एकत्र हो गए और जाम लगा दिया था। जमीयत उलमा ए हिंद मदनी के नगराध्यक्ष मुफ्ती आस मोहम्मद ने अखिल त्यागी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मुकदमा दर्ज कराया था।
 

तोड़फोड़ का दर्ज कराया दूसरा मुकदमा
आरोपी अखिल त्यागी के तहेरे भाई प्रवेश त्यागी ने मुकदमा दर्ज कराया कि नदी रोड स्थित उनकी दुकान पर 25 लोगों ने पथराव कर दिया। शटर में ईंट-पत्थर मारे गए। कैमरा भी टूट गया। भाजपा नेता इस मुकदमे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 
 

जाम और आचार संहिता उल्लंघन का तीसरा मुकदमा
शनिवार रात एकत्र होकर हंगामा करने के मामले में एसएसआई ललित शर्मा की ओर से सात सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। बीएनएस की धारा 191 (2), 190, 126 (2), 223, आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1932 की धारा 7 में मुकदमा दर्ज किया गया था।
 

हिंदू मोर्चा ने कहा, रिहा किया जाए अखिल त्यागी
संयुक्त हिंदू मोर्चा के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को बुढ़ाना प्रकरण में मांगपत्र सौंपा। स्वामी नरसिंहानंद सरस्वती ट्रस्ट की राष्ट्रीय महासचिव डा. उदिता त्यागी ने कहा कि अखिल त्यागी को रिहा किया जाए। दूसरे समाज के लोगों ने बेवजह माहौल को खराब करने की कोशिश की है। मुख्यमंत्री के नाम लिखित मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। मनोज सैनी, प्रवीण जैन, बाबू रामपाल, डॉ. योगेंद्र शर्मा, शिव कुमार शर्मा, बिट्टू सिखेड़ा, पंकज भारद्वाज मौजूद रहे।
 

सीसीटीवी खंगाले, वीडियो से आरोपियों की पहचान
पुलिस ने बुढ़ाना प्रकरण में सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। वायरल वीडियो और फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।

https://youtu.be/7EU1eqxKmoc?si=j1mJbdJME3uv21TI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed