फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Budhana incident: 50 identified in Budhana riot, eight arrested so far, Sanjeev Baliyan gave 24-hour ultimatum

बुढ़ाना प्रकरण : बुढ़ाना के बवाल में 50 चिन्हित, अब तक आठ गिरफ्तार, संजीव बालियान ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Tue, 22 Oct 2024 02:39 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 22 Oct 2024 02:39 PM IST
सार

बुढ़ाना में शनिवार को अखिल त्यागी ने एक धर्म के खिलाफ पोस्ट कर दी थी। जिसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया था। पुलिस ने अखिल त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे पक्ष से अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
Budhana incident: 50 identified in Budhana riot, eight arrested so far, Sanjeev Baliyan gave 24-hour ultimatum
संजीव बालियान। - फोटो : Amar ujala

विस्तार

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले युवक को परिवार ने पुलिस को सौंप दिया था। लेकिन अभी तक पथराव करने वाले, जाम और बलवा करने वालों की पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। चेतावनी देते हुए कहा कि 24 घंटे में यदि रिजल्ट नहीं मिला तो एक्शन पर रिएक्शन होगा।

विज्ञापन


सोमवार को बुढ़ाना में पूर्व मंत्री अखिल त्यागी के परिवार के बीच पहुंचे और परिवार से घटना की जानकारी ली। सीओ गजेंद्र पाल सिंह से पूछा कि एक लाइन की टिप्पणी लिखने पर अखिल त्यागी को जेल भेज दिया गया, लेकिन पथराव करने वाले क्यों नहीं पकड़े गए।

विज्ञापन

पथराव, जाम लगाने और बवाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई। पूर्व मंत्री ने कहा कि दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नही की है। 24 घंटे में हमें रिजल्ट चाहिए। गिरफ्तारी नहीं होने पर बुढ़ाना में मीटिंग कर अगली कार्रवाई के बारे में सोचा जाएगा। भीड़ एकत्र करना व थाना में बैठना हम भी जानते हैं।

पहला मुकदमा धार्मिक भावनाएं भड़काने का : शनिवार रात बुढ़ाना के अखिल त्यागी ने सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी की थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था। अफवाह फैल गई कि पुलिस ने आरोपी छोड़ दिया है। जिस कारण सैंकड़ों लोग एकत्र हो गए और जाम लगा दिया था।

जमीयत उलमा ए हिंद मदनी के नगराध्यक्ष मुफ्ती आस मोहम्मद ने अखिल त्यागी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मुकदमा दर्ज कराया था। तोड़फोड़ का दर्ज कराया दूसरा मुकदमा : आरोपी अखिल त्यागी के तहेरे भाई प्रवेश त्यागी ने मुकदमा दर्ज कराया कि नदी रोड स्थित उनकी दुकान पर 25 लोगों ने पथराव कर दिया। शटर में ईंट-पत्थर मारे गए। कैमरा भी टूट गया। भाजपा नेता इस मुकदमें आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

जाम और आचार संहिता उल्लंघन का तीसरा मुकदमा : शनिवार रात एकत्र होकर हंगामा करने के मामले में एसएसआई ललित शर्मा की ओर से सात सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। बीएनएस की धारा 191 (2), 190, 126 (2), 223, अपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1932 की धारा 7 में मुकदमा दर्ज किया गया था।

हिंदू मोर्चा ने कहा, रिहा किया जाए अखिल त्यागी : संयुक्त हिंदू मोर्चा के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को बुढ़ाना प्रकरण में मांगपत्र सौंपा। स्वामी नरसिंहानंद सरस्वती ट्रस्ट की राष्ट्रीय महासचिव डाॅ. उदिता त्यागी ने कहा कि अखिल त्यागी को रिहा किया जाए। दूसरे समाज के लोगों ने बेवजह माहौल को खराब करने की कोशिश की है।

मुख्यमंत्री के नाम लिखित मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। मनोज सैनी, प्रवीण जैन, बाबू रामपाल, डॉ. योगेंद्र शर्मा, शिव कुमार शर्मा, बिट्टू सिखेड़ा, पंकज भारद्वाज मौजूद रहे।

सीसीटीवी खंगाले, वीडियो से आरोपियों की पहचान
पुलिस ने बुढ़ाना प्रकरण में सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। वायरल वीडियो और फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।

https://youtu.be/7EU1eqxKmoc?si=j1mJbdJME3uv21TI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed