फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BSP fielded Muslim candidates in Khatauli, Meerapur

खतौली और मीरापुर में बसपा ने उतारे मुस्लिम प्रत्याशी

Sun, 16 Jan 2022 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
BSP fielded Muslim candidates in Khatauli, Meerapur
खतौली, मीरापुर में बसपा ने उतारे मुस्लिम प्रत्याशी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बसपा ने खतौली और मीरापुर से मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। कांग्रेस ने किसी सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए। सदर सीट पर सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी की घोषणा भी अभी तक रुकी हुई है। बसपा ने बताया कि मीरापुर से मोहम्मद शालिम और खतौली से माजिद सिद्दीकी को टिकट दिया गया है। सदर सीट से पुष्पांकर पाल, पुरकाजी से सुरेंद्र पाल सिंह, चरथावल से सलमान सईद और बुढ़ाना से मोहम्मद अनीस को प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस ने अभी तक किसी भी सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। इस बार कांग्रेस नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतार सकती है। कई बड़े चेहरों के कांग्रेस छोड़ देने से इस बार संगठन के सामने चुनौतीपूर्ण हालात खड़े हो गए हैं।
शहर सीट पर भी फंस गया पेंच
सपा-रालोद गठबंधन ने अभी तक शहर सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। ब्राह्मण या वैश्य चेहरे पर दांव खेला जाएगा। भाकियू से जुड़े रहे कमल मित्तल ने यहां दावेदारी कर दी है।
विज्ञापन

रालोद के सिंबल पर लड़ेंगे चंदन
मीरापुर से रालोद के प्रत्याशी बनाए गए चंदन चौहान पहले सपा का सिंबल लेकर आए थे। लेकिन अब वह रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। परिवार पहले भी रालोद में सक्रिय रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव से मिले राजीव
सपा नेता राजीव बालियान ने बताया कि उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर जिले की स्थिति की जानकारी दी है। गठबंधन और प्रत्याशियों के विषय में चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed