{"_id":"586561644f1c1b445ceec4d8","slug":"bsp-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपाइयों ने कहा, पिछड़ों का सम्मान केवल बसपा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपाइयों ने कहा, पिछड़ों का सम्मान केवल बसपा में
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
बसपा के कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा ने महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि पिछड़ों का सम्मान बसपा के साथ ही सुरक्षित है। खासकर अति पिछड़ों को आगे बढ़ाने का काम बसपा ने ही किया है।
सम्मेलन में बसपा के जोन कोआर्डिनेटर यशवीर गौतम ने कहा कि बसपा ने हमेशा समाज में विकास में पीछे रहे लोगों को आगे लाने का काम किया। अति पिछड़ों को राजनीति और नौकरियों में आगे लाने का काम किया। मुख्य जोन कोआर्डिनेटर प्रदीप सैनी ने कहा कि अति पिछड़ों को उनके हक देने का काम बसपा ने ही किया। मुख्य जोन कोआर्डिनेटर नरेश गौतम ने कहा कि बसपा समाज के दबे कुचले वर्ग की लड़ाई लड़ने का काम कर रही है, इसमें चाहे दलित हो या अति पिछड़े इनकी सच्ची हमदर्द बसपा ही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली बार सैनी जाति के किसी व्यक्ति को राज्यसभा में भेजा गया, यह केवल बसपा की ही देन है। चरथावल विधायक नूरसलीम राना, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, मीरापुर से प्रत्याशी विधायक नवाजिश आलम, खतौली से प्रत्याशी शिवान सैनी, बुढ़ाना से प्रत्याशी सईदा बेगम, शहर सीट से प्रत्याशी राकेश शर्मा ने विचार रखे। हरेंद्र गौतम, कुलदीप पाल, सतीश प्रजापति, श्यामलाल प्रजापति, ब्रह्मपाल सिंह, जियाउर्रहमान, अमरीश त्यागी मौजूद रहे। संचालन जिलाध्यक्ष कमल गौतम ने किया।