फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BSF jawan Manoj Kumar resident of village Kallanpur

राजकीय सम्मान के साथ बीएसएफ के जवान का हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 10 Nov 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
BSF jawan Manoj Kumar resident of village Kallanpur
पुरकाजी के गांव कल्लनपुर में मृतक बीएसएफ जवान के शव पर पुष्प अर्पित करते एसडीएम व सीओ सदर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी। बीएसएफ के जवान मनोज कुमार का शनिवार को गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बीएसएफ के जवानों ने मृतक मनोज कुमार को सलामी दी गई। जनपद के अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

पुरकाजी क्षेत्र के गांव कललनपुर निवासी 174 बटालियन रायगंज पश्चिम बंगाल में तैनात बीएसएफ के जवान मनोज कुमार का सात नवंबर को बीमारी के चलते देहांत हो गया था। शनिवार की आठ बजे आरएन सरन, मनोज कुमार, रणवीर सिंह आदि बीएसएफ के जवानों की टुकड़ी तिरंगे में लिपटा उनका शव लेकर गांव पहुंची। इसे देखकर परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक छा गया। ग्रामीणों की भीड़ उनके आवास पर जमा हो गई। करीब दस बजे शव को गांव के ही श्मशान घाट पर ले जाया गया। यहां पर बीएसएफ के जवानों ने अपने साथी को सलामी दी। इसके उपरांत एसडीएम सदर विजय कुमार, सीओ सदर कुलदीप सिंह, इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा के अलावा लोकदल नेता धर्मेंद्र राठी, गोल्डी राठी, भाकियू नेता प्रधान नवीन राठी, ग्राम प्रधान चरण सिंह, ओम सिंह, गोविंद कुमार आदि लोगों द्वारा पुष्प अर्पित कर जवान मनोज कुमार श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद जवान मनोज के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed